scriptलाेकसभा चुनावः फेसबुक पर पाेस्ट की गई साेनिया गांधी की आपत्तिजनक फाेटाे, सहारनपुर पुलिस जांच में जुटी | Facebook user post Soniya Gandhi objectionable pic police filed fir | Patrika News

लाेकसभा चुनावः फेसबुक पर पाेस्ट की गई साेनिया गांधी की आपत्तिजनक फाेटाे, सहारनपुर पुलिस जांच में जुटी

locationसहारनपुरPublished: Mar 17, 2019 12:50:00 am

Submitted by:

shivmani tyagi

फेसबुक पर पाेस्ट की गई फाेटाे के साथ किया गया अभद्रभाषा का प्रयाेग
कांग्रेसियाें ने जताई आपत्ति पुलिस काे दी गई लिखित शिकायत
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की पूरे प्रकरण की जांच

facebook

facebook

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव से ठीक पहले फेसबुक पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी की आपत्तिजनक फाेटाे पाेस्ट किए जाने की घटना सामने आई है। इस फाेटाे काे पाेस्ट करने के साथ ही यूजर ने अभद्र भाषा भी लिखी। पाेस्ट काे देखकर कांग्रेसियाें ने विराेध कर दिया। काेतवाली सदर बाजार पहुंचे एक कांग्रेसी ने पुलिस काे तहीरर देते हुए पाेस्ट काे डिलीट कराने आैर आराेपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने इस कांग्रेसी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
यह घटना शनिवार की है। नितिन गाेयल नाम के फेसबुक एकाउंट से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी की एक तस्वीर पाेस्ट की गई। इसी पाेस्ट के साथ जाे लिखा गया वह भी अभद्र था। यह पाेस्ट साेशल मीडिया पर फैली ताे कांग्रेसियाें ने राेष व्यक्त करते हुए इस फाेटाे काे डिलीट करने की बात कही। सहारनपुर के नवादा राेड के रहने वाले प्रकाश चंद सैनी ने काेतवाली सदर बाजार पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस काे दी आैर तहरीर देते हुए इस फेसबुक यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला संवेदनशील हाेने के चलते पुलिस ने तहरीर लेते ही मुकदमा दर्ज कर लिया। काेतवाली सदर बाजार प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। यह यूजर काैन है अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो