scriptबरसात से खिले किसानाें के चेहरे, धान की रोपाई जाेराें पर | farmers are very happy in rainy season for farming in saharanpur news hindi | Patrika News

बरसात से खिले किसानाें के चेहरे, धान की रोपाई जाेराें पर

locationसहारनपुरPublished: Jul 03, 2017 02:56:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

खेत खलियानाें में मेढ़काें की टर्र-टर्र से आई राैनक, शहरी लोग परेशान

Paddy farming

Paddy farming

सहारनपुर। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हाे रही झमाझम बरसात आैर मैदानी इलाके में पिछले एक सप्ताह में हुई बरसात से किसानाें से चेहरे खिल उठे हैं। वेस्ट यूपी में धान की रोपाई जाेराें पर है आैर किसानाें का कहना है कि इस बरसात से उन्हें खासी राहत मिली है। अभी तक जाे किसान धान की फसल की रोपाई के लिए पानी का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए यह बरसात किसी वरदान कम से नहीं है।


किसान नेता अरुण राणा के मुताबिक इस समय की यह बरसात किसान की सभी फसलाें के लिए बेहद अच्छी है। इस समय फसलाें काे पानी की बेहद जरूरत थी आैर किसान काे डीजल जलाकर इस समय फसल काे पानी देना था। सबसे बड़ी चुनाैती किसान के सामने धान की फसल की रोपाई की थी। सहारनपुर की बात करें ताे यहां इसलिए परेशानी अधिक हैं क्याेंकि, सहारनपुर डार्क जॉन में घाेषित हैं आैर यहां किसानाें काे ट्यूबवैलस के कनेक्शन भी मिल नहीं है। इन सभी हालाताें में किसानाें के लिए बरसात हाेना एेसा ही है जैसै आसमान से खुशियां बरस गई हाे।

जानिए किसान की जुबानी

बड़गांव क्षेत्र में धान की रोपाई कर रहे किसान अजीत सिंह, महेंद्र सिंह, आेमबीर सिंह, ऋषिपाल, नाथी, सुखपाल आैर अरुण कुमार ने बताया कि बरसात से उन्हें काफी राहत मिली है। धान की रोपाई कर दी है वरना बरसात से पहले पसीने छूट रहे थे। किसानाें काे इस बात की चिंता थी कि आखिर वह कैसे इस बार धान की रोपाई करेंगे लेकिन आसमान से बारिश साेने की तरह बरसी आैर बरसात शुरु हाेते ही मेंढ़क भी टर्र-टर्र बाेलने लगे। इस तरह से बेहद अच्छे माैसम में उनकी धान की फसल की रोपाई हुई है।

शहरवासी परेशान

बरसात से जहां किसान खुश हैं आैर रोपाई शुरु हाे गई है वहीं शहरी क्षेत्र में रहने वाले लाेग बरसात से परेशान हैं आैर उनका कहना है कि निगम आैर पालिकाआें की लापरवाही से पानी की निकासी नहीं हाे रही, जिससें उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो