अजब-गजब: जज बन बैठा सीजेएम कोर्ट का बाबू ! 535 से अधिक मामलों में कर दी हेराफेरी, FIR दर्ज
सहारनपुरPublished: Sep 08, 2023 08:30:37 pm
सहारनपुर सीजीएम कोर्ट का बाबू फरार है। इसके खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में दो मुकदमें दर्ज हुए हैं। आरोप है कि बाबू खुद को जज समझ बैठा और 535 मामलों में रिपोर्ट लगा दी। अब पुलिस इसकी तलाश कर रही है।


प्रतीकात्मक फोटो
दरअसल सहारनपुर जिला जज को सूचना मिली थी कि सीजेएम कोर्ट का बाबू पत्रवालियों में खेल कर रहा है। कानून की आंखो में धूंल झोंककर पत्रावलियों में हेराफेरी की जा रही है। इन आरोपों के आधार पर जांच कराई गई तो सहारनपुर आरपीएफ थानें से आई सैकड़ों पत्रवालियों में हेराफेरी उजागर हो गई। इस प्राथमिक जांच रिपोर्ट को देखकर खुद जिला जज भी हैरान रह गई। जिला जज ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए।