scriptयूपी के सहारनपुर में कोरोना से पहली माैत | First death from Corona in Saharanpur, U.P. | Patrika News

यूपी के सहारनपुर में कोरोना से पहली माैत

locationसहारनपुरPublished: Jul 04, 2020 08:49:59 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Saharanpur में शनिवार काे Corona virus से 44 वर्षीय व्यक्ति की माैत हाे गई। सुबह के समय वह अस्पताल पहुंचे थे और शाम तक दम ताेड़ दिया।

सहारनपुर ( saharanpur news) शनिवार काे सहारनपुर में कोरोना ( Corona virus) से पहली माैत ( dath) हाे गई। 44 वर्षीय व्यक्ति में सुबह के समय कोरोना ( COVID-19 virus) जैसे लक्षण दिखाई तो वह अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकाें ने प्राथमिक लक्षणों के आधार पर उन्हे काेविड-19 के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दाैरान उनकी शनिवार काे ही माैत हाे गई।
यह भी पढ़ें

चार साल से थे प्रेम प्रसंग, शादी के चार दिन बाद ही दोनों ने कर ली जीवन लीला समाप्त

सहारनपुर में अब तक कोरोना के 427 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार काे भी दस नए मामले सामने आए। सांसद फजलुर्रहमान खुद संक्रमित हैं जिनका पिछले कई दिनों से काेविड-19 के अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार काे मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की भी रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आ गई। जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।
यह भी पढ़ें

NOIDA: बाल सुधार गृह के 13 बच्चों में कोरोना की पुष्टि, अधिकारियों में हड़कंप

अब शनिवार काे कोरोना से पहली माैत हुई है। नवीननगर के रहने वाले 44 वर्षीय शिब्बू काे सांस लेने में परेशानी हुई। लक्षण दिखाई देने पर वह अस्पताल पहुंचे। यहां ट्रू-नेट मशीन से उनकी जांच की गई और प्राथमिक लक्षणों के आधार पर शिब्बू काे अंबाला राेड स्थित मेडिकल कॉलेज के काेविड वार्ड के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

चायवाले ने सिर्फ बंगले से निकाला है, भगवाधारी राजघाट भी खाला करा देते: साध्वी प्राची

थाेड़ी ही देर में ट्रू-नेट मशीन से रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आ गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी ने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद पीड़ित की माैत हाे गई। जिले में यह पहली घटना है। सहारनपुर में अब तक 347 से अधिक राेगी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद ठीक भी हुए हैं। इन सभी काे छुट्टी दे दी गई है लेकिन पहली माैत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब रविवार काे सहारनपुर में पूर्ण लॉकडाउन घाेषित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो