scriptपॉलीथिन पर कैसे लगेगी लगाम रोजाना निकलता है पांच टन कचरा | Five tonnes of garbage is generated every day in Saharanpur, UP | Patrika News

पॉलीथिन पर कैसे लगेगी लगाम रोजाना निकलता है पांच टन कचरा

locationसहारनपुरPublished: Jul 05, 2022 11:51:23 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

अकेले सहारनपुर में हर दिन पांच टन पॉलिथीन कचरा निकलता है। सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऐसे में आदेशों का पालन कराना आसान काम नहीं है।

कचरा

कचरा

सहारनपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर जमीनी स्तर पर इस प्रतिबंध को लागू कैसे किया जाएगा। सवाल उठने की वजह भी है, दरअसल अकेले सहारनपुर में हर दिन पांच टन पॉलिथीन कचरा निकलता है। ऐसे में यूपी सरकार के आदेशों का पालन कराना नगर निगम और पालिकाओं के लिए बड़ी चुनौती होगा।
यह अलग बात है कि प्रदेश सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद नगर निगम दावा कर रहा है कि सहारनपुर में पूरी तरह से प्लास्टिक को प्रतिबंध करा दिया जाएगा। अगर कोई भी दुकानदार पॉलिथीन बेचता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने भले ही अब आदेश जारी किए हैं लेकिन सहारनपुर में इन आदेशों की आवश्यकता पहले से ही थी। इसकी बड़ी वजह यह है कि अकेले सहारनपुर जिले में हर रोज पांच टन कचरा निकल रहा था। इससे शहर में बड़ी समस्या खड़ी हो रही थी। शहर के बीच से बीचो-बीच बहती नदी भी पॉलिथीन कचरे से भर चुकी है और दुकानों पर हर रोज पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। अब अभियान चलाने की बात कही जा रही है लेकिन सवाल ज्यों का त्यों खड़ा है। शहर से लेकर देहात की दुकानों में पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि किस तरह की प्लास्टिक बंद रहेगी और सिंगल यूज प्लास्टिक में किस-किस तरह की प्लास्टिक शामिल है। यही कन्फ्यूजन है जिसकी वजह से प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है और हर दिन बड़ी मात्रा में कचरा यहां से निकल रहा है। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज का कहना है कि टीमें लगाकर अभियान चलाया जाएगा और प्लास्टिक को पूरी तरीके से बंद कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो