scriptगैंगरेप के चार आराेपी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे गए जेल | Four accused of gang rape arrested, sent to jail under tight security | Patrika News

गैंगरेप के चार आराेपी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे गए जेल

locationसहारनपुरPublished: Oct 04, 2020 07:34:30 am

Submitted by:

shivmani tyagi

पहले गैंगरेप की घटना काे पुलिस ने दर्ज तक नहीं किया
अब न्यायालय के आदेश पर जागी सहारनपुर पुलिस
राताे-रात पुलिस ने चारों आराेपियाें काे किया गिरफ्तार

Arrested

Arrested

सहारनपुर ( Saharanpur ) गैंगरेप के चार आराेपियाें को पुलिस ( sharanpur police ) ने गिरफ्तार ( accused arrested ) कर लिया। इन्हे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से चारों काे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
यह भी पढ़ें

Noida अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में हुए दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड गिरफ्तार

करीब बीस दिन पहले सहारनपुर की नागल थाना पुलिस ने चार आराेपियाें के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया था। नागल पुलिस के अऩुसार क्षेत्र के ही रहने वाले एक परिवार ने बताया था कि, करीब छह माह पहले नानाैता थाना क्षेत्र का रहने वाला दीपक उनकी बेटी काे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
यह भी पढ़ें

लव मैरिज के दो माह बाद हुआ कुछ ऐसा, विवाहिता ने जहर खाकर दे दी जान

आराेपाें के अनुसार दीपक ने अपने तीन अन्य दाेस्तों के साथ मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित इस मामले में कई बार पुलिस थाने पहुंचा लेकिन उनकी नागल थाने में काेई सुनवाई नहीं हाे सकी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि गैंगरेप की घटना काे पुलिस ने दर्ज तक करना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद पीड़ित परिवार ने काेर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी।
यह भी पढ़ें

प्रियंका के पांच सवाल, हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलकर मांगा याेगी सरकार से जवाब

अब नागल पुलिस ने काेर्ट के आदेश पर सभी आराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच पड़ताल में आराेपाें काे सही पाए जाने पर सभी चाराें आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दाेपहर बाद पुलिस ने चारों आराेपियाें काे न्याायलय के समक्ष पेश किया जहां से इन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आराेपियाें काे जेल लेकर पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो