scriptचीनी मिल के तौल कांटे में चल रही थी हेराफेरी मिल प्रबंधन ने कई किसानों पर दर्ज कराई FIR | Fraud exposed in weighing fork of sugar mill, FIR against three farmer | Patrika News

चीनी मिल के तौल कांटे में चल रही थी हेराफेरी मिल प्रबंधन ने कई किसानों पर दर्ज कराई FIR

locationसहारनपुरPublished: May 04, 2022 04:53:15 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

चीनी मिल में गन्ने से भरी एक ही भैसा बग्गी को दो-दो बार तोलकर चीनी मिल को चूना लगाने की घटना सामने आई है। इस मामले में कथित किसानों के साथ-साथ तौल स्टाफ की मिलीभगत सामने आई है। इस मामले में किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सहारनपुर

चीनी मिल की फाइल फोटो

सहारनपुर। नानोता चीनी मिल में गन्ने की तुलाई में धांधली सामने आने पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह पहली घटना है जब किसी चीनी मिल के तोल सिस्टम में धांधली पाए जाने पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यहां गन्ना तुलाई के लिए आई एक ही बग्गी को दो-दो बार तोलने के आरोप हैं। मामला खुलने पर तीन किसानों समेत पांच मिल कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जानिए पूरा प्रकरण
यह पूरा मामला नानौता किसान सहकारी चीनी मिल का है। चार दिन पहले यहां शाम छह बजे से देर रात दो बजे की शिफ्ट में जो कर्मचारी तोल केंद्र पर काम कर रहे थे उन्होंने किसानों के साथ सांठ-गांठ कर ली। इसके बाद कुछ किसानों की गन्ने से भरी एक एक बग्गी को दो दो बार तोल दिया गया। उनके टोकन में हेराफेरी कर दी गई और इस तरह से चीनी मिल को चूना लगा दिया गया। जब दूसरे किसानों को इस बात का पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद मुख्य गन्ना अधिकारी धनीराम ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराई तो पता चला कि पूरे मामले में किसानों और तोल कर्मियों के बीच सांठगांठ हुई है। इस प्रकरण का खुलासा होने पर तीन किसानों समेत पांच मिल कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है उनके नाम हरिओम रमन और ऋषि पाल हैं जबकि शिफ्ट सुपरवाइजर कान सिंह और प्रवीण व प्रताप समेत तोलकर्मी अवनी शर्मा और कांटा चौकीदार अमरीश के खिलाफ भी षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी करने के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो