scriptअजब-गजब: यूपी में सिर्फ सहारनपुर के कस्बे बेहट से दिखाई देगा सूर्य ग्रहण | full solar eclipse can be seen in behat saharanpur uttar-pradesh | Patrika News

अजब-गजब: यूपी में सिर्फ सहारनपुर के कस्बे बेहट से दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

locationसहारनपुरPublished: Jun 20, 2020 11:40:51 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

रविवार काे हाेने वाला सूर्य ग्रहण ( Solar Eclipse) उत्तर प्रदेश में केवल सहारनपुर के कस्बे बेहट से दिखाई देगा। बड़ी संख्या में खगाेलीय शास्त्री बेहट पहुंच रहे हैं।

चंद्र ग्रहण (फाइल फोटो)

चंद्र ग्रहण (फाइल फोटो)

सहारनपुर। शिवालिक की पहाड़ियों से सटे उत्तर प्रदेश के कस्बे बेहट से ही 21 जून का सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यही वजह है कि सहारनपुर का या छोटा सा कस्बा वैज्ञानिकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सूर्य ग्रहण का पूरा नजारा देखने के लिए बेहट में वैज्ञानिक पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Corona virus : रविवार आज सहारनपुर में महाबंद, केवल एमरजेंसी सेवाओं काे छूट

सूर्य ग्रहण ( Solar Eclipse ) काे लेकर उत्तर प्रदेश की प्रथम विधान सभा बेहट यूपी के 75 जिलों की जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार सहारनपुर का बेहट कस्बा ऐसी जगह है जहां से 21 जून को होने जा रहे वलयाकार सूर्यग्रहण को पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा। यह सूर्य सिर्फ सहारनपुर के बेहट में ही दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से यह तस्वीर नहीं देखी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें

Murder : बिजनाैर में वृद्ध चौकीदार की बाल्टी से पीट-पीटकर हत्या

खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार सहारनपुर से जैसे-जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की ओर बढ़ते जाएंगे वैसे वैसे सूर्यग्रहण आंशिक होता जाएगा। 21 जून यानी रविवार काे होने जा रहे इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए खगोलीय शास्त्री और वैज्ञानिक बेहट पहुंच रहे हैं। खगोलीय शास्त्रियों का कहना है कि पूरे 360 साल बाद ऐसा ग्रहण हो रहा है। यह ग्रहण सुबह 10:17 पर शुरू होगा जो दोपहर 2:02 तक चलेगा यानी कुल 3 घंटे 45 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा।
यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर: इलाज के दौरान बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी इसका सबसे ज्यादा कटान केवल 47 सेकंड के लिए देखा जा सकेगा। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड के कई इलाकों से भी इस वलयाकार सूर्यग्रहण को देखा जा सकेगा लेकिन उत्तर प्रदेश में यह नजारा केवल बेहट कस्बे से ही दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के अनुसार जैसे-जैसे हम सहारनपुर से दूर होते जाएंगे वैसे वैसे यह पूर्ण वलयाकार सूर्यग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण में बदल जाएगा।
जानिए बेहट कस्बे के बारे में कुछ खास बातें

बेहट उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा है। सूर्यग्रहण को लेकर यह कस्बा चर्चाओं में है। बेहट में इस ग्रहण का नजारा देखने के लिए वैज्ञानिक औ खगाेलीय शास्त्री पहुंच रहे हैं। बेहट वह कस्बा हैं जहां शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी का दरबार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो