scriptगंगाेह विधान सभा चुनाव: कांग्रेस-सपा हुई मजबूत, भाजपा का गिरा ग्राफ, फिर भी हुई जीत जानिए कैसे | Gangoh by election Analysis report news in hindi | Patrika News

गंगाेह विधान सभा चुनाव: कांग्रेस-सपा हुई मजबूत, भाजपा का गिरा ग्राफ, फिर भी हुई जीत जानिए कैसे

locationसहारनपुरPublished: Oct 25, 2019 08:04:52 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

पिछले विधान सभा चुनाव की अपेक्षा गिरा भाजपा का ग्राफ
गंगाेह में इस बार सपा व कांग्रेस काे मिले अधिक वाेट

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, जानिए चित्रकोट उपचुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, जानिए चित्रकोट उपचुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

सहारनपुर। गंगाेह उप चुनाव में भाजपा की जीत कुछ और भी कहती है। दरअसल इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत ताे हांसिल कर ली लेकिन भारतीय जनता पार्टी का जनाधार काफी कम हुआ है। इस बार गठबंधन नहीं हाेने की वजह से भाजपा ने अपनी यह सीट बचा ली।
अगर हम कैराना लाेकसभा उप चुनाव से आकलन करें ताे गंगाेह में भाजपा और सपा का दाेनाें का जनाधार गिरा है लेकिन अगर पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 में हुए विधान सभा चुनाव से तुलना की जाए ताे इस सीट पर भाजपा कमजाेर हुई है जबकि कांग्रेस व समाजवादी पार्टी दानाें काे बढ़त मिली है।
इस बार गंगाेह सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह 68 हजार 300 वाेट पाकर जीते हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नाेमान मसूद ने 62 हजार 881 वाेट हांसिल की हैं। इसी तरह से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चाैधरी इंद्रसेन काे 57 हजार 374 वाेट मिली हैं। कांग्रेस के वाेटाें का ग्राफ बढ़ा हैं और कांग्रेस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। माना जा रहा है कि, हारकर भी चुनाव नतीजों ने इमरान मसूद के लिए भविष्य के रास्ते खाेल दिए हैं।
यहां भी डालिए एक नजर

विधान सभा 2017 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी काे 99 हजार 446 वाेट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी नाेमान मसूद काे 61 हजार 418 वाेट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इंद्रसेन काे 47 हजार 219 वाेट मिले थे। अगर 2017 के चुनाव से तुलना की जाए ताे इस बार भाजपा के वाेट कम हुए हैं जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दाेनाें के ही वाेट में बढ़ाेत्तरी हुई है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चाएं हैं कि यह संकेत आने वाले समय के लिए भाजपा की खातिर अच्छे दिखाई नहीं दे रहे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो