scriptगंगाेह विधान सभा उप चुनाव: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद पर मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला | Gangoh by-election: Case filed against Congress leader | Patrika News

गंगाेह विधान सभा उप चुनाव: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद पर मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

locationसहारनपुरPublished: Oct 19, 2019 08:50:17 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

बगैर अनुमति सभा करने का मामला
तीतरो थाना पुलिस ने की कार्रवाई
इमरान मसूद व समर्थकों पर रिपाेर्ट दर्ज

imran

imran masood

सहारनपुर। गंगाेह विधान सभा उप चुनाव में सहारनपुर पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है। उन पर बगैर अनुमति चुनावी सभा करने का आराेप है। पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लघन के आराेप में यह कार्रवाई की है।
गंगाेह उप चुनाव में 19 अक्टूबर शाम पांच बजे चुनाव प्रचार पर राेक लग चुकी है। 20 अक्टूबर काे पाेलिंग पार्टियां मुख्यालय से ईवीएम (EVM) और सुरक्षाकर्मियाें के साथ बूथों के लिए रवाना हाेंगी और 21 अक्टूबर काे गंगाेह विधानसभा सीट (Gangoh Assembly seat) पर चुनाव हाेना है। इससे पहले ही तीतराे पुलिस ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद (Imran msood) पर कार्रवाई की है। सहारनपुर में गंगाेह उप चुनाव के दाैरान आदर्श आचार सहिंता (Model Code of Conduct) के उल्लंघन का यह पहला मामला सामने आया है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने इमरान मसूद के खिलाफ रिपोर्ट कर लिए जाने की पुष्टि की है।
ये हैं मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर यानी शुक्रवार काे इमरान मसूद तीतरो थाना क्षेत्र के गांव माही में चुनावी सभा कर रहे थे। इस सभा काेई अनुमति नहीं ली गई थी। इस बात का पता चलने पर पुलिस ने उनसे चुनावी सभा की अनुमति मांगी ताे अनुमति नहीं थी। इसी मामले में पुलिस ने इमरान मसूद व उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद का इस बारे में यही कहना है कि उन्हे मालूम नहीं था कि अनुमति नहीं है। वह पहुंचे थे लेकिन उन्हाेंने सभा नहीं की, बाद में अनुमति लेकर उसी गांव में दाेबारा सभा की है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो