सहारनपुर

गंगाेह उप चुनाव: 11 प्रत्याशी मैदान में साेमवार सुबह 7 बजे से मतदान

Highlights

21 अक्टूबर की सुबह 7 बजे से शुरु हाेगा मतदान
मतदान की सभी तैयारियां हुई पूरी फाेर्स तैनात
गंगाेह उप चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में

सहारनपुरOct 20, 2019 / 08:05 pm

shivmani tyagi

by election

सहारनपुर। गंगाेह उप चुनाव काे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजाप, सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस विधान सभा सीट पर कुल 3 लाख 69 हजार 367 मतदाता हैं। 426 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर 865 वीवीपैट यूनिट के साथ EVM मशीनें लगाई गई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 7 कंपनी पीएसी (PAC) और पैरामिल्ट्री फोर्स (Para militrary Force) के अलावा 2000 हजार पुलिसकर्मियाें ड्यूटी लगाई गई हैं। गंगाेह विधान सभा की परिधि में कुल 14 स्थानों पर बेरियर लगाए गए हैं और सात अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के स्थाई पीकेट बनाए गए हैं। दाे ASP 4 सीओ व 13 इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। इनके अलावा 6 क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं। 9 फ्लाइंग स्कावयर्ड और 9 सर्विलांस दस्ते भी गठित गिए गए हैं। चुनाव लगने वाली फाेर्स और पुलिसकर्मियों काे स्वयं डीआईजी ने ब्रीफ किया है।
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

नाेमान मसूद (कांग्रेस)

इरशाद चाैधरी (बसपा)

इंद्रसैन (समाजवादी पार्टी)

किरत सिंह (भारतीय जनता पार्टी)

कंवरपाल (पिछड़ा समाज सत्ता माेर्चा)

जितेंद्र कुमार (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी)
माेहकम सिंह (बहुजन मुक्ति माेर्चा)

सहदेव सिंह निर्दलीय

इरशाद निर्दलीय

प्रदीप निर्दलीय

साेमपाल कश्यप निर्दलीय

प्रत्याशियों पर एक नजर

Hindi News / Saharanpur / गंगाेह उप चुनाव: 11 प्रत्याशी मैदान में साेमवार सुबह 7 बजे से मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.