scriptगंगोह उप चुनावः 183 संवेदनशील बूथों पर अद्धसैनिक बल तैनात, 100 माेबाइल वाहन लगाए गए | Gangoh by election news in hindi | Patrika News

गंगोह उप चुनावः 183 संवेदनशील बूथों पर अद्धसैनिक बल तैनात, 100 माेबाइल वाहन लगाए गए

locationसहारनपुरPublished: Oct 20, 2019 09:44:26 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

गंगाेह सीट पर 21 अक्टूबर काे है मतदान
भाजपा विधायक के सांसद चुने जाने पर हाे रहा उप चुनाव
3 लाख 69 हजार मतदाता है गंगाेह विधान सभा सीट पर

chunav.jpg

gangoh

सहानपुर. गंगाेह उप चुनाव काे लेकर साेमवार आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हाे जाएगा। मतदान के लिए कुल 207 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 63 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। इन सभीे 63 मतदान केंद्रों के 183 बूथों पर अद्धसैनिक बल के जवानों काे तैनात किया गया है। सुरक्षाकर्मियाें के लिए 100 वाहन से अलग से लगाए गए हैं जाे एक से दूसरे मतदान स्थल पर चक्कर लगाते रहेंगे।
प्रमुख पार्टियाें के ये प्रत्याशी हैं मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने किरत सिंह काे चुनाव मैदान में उतारा है। किरत सिंह जिला महामंत्री हैं। कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर भी हैं। पूर्व में वह भारतीय जनता पार्टी में ही सहारनपुर जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। गुर्जर इंटर कॉलेज प्रचारणी सभा के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा ने चाैधरी इरशाद को चुनाव मैदान में उतारा है। चाैधरी इरशाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।


समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री रह चुके स्वर्गीय चाैधरी यशपाल सिंह के बेटे इंद्रसैन काे चुनाव मैदान में उतारा है। इंद्रसैन ने पिछली बार भी गंगाेह विधान सभा सीट पर चुनाव लड़ा था।
कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इमरान मसूद के भाई नाेमान मसूद पर दाव लगाया है। नाेमान मसूद पिछले विधान सभा चुनाव में गंगाेह सीट पर चुनाव लड़े थे। वह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
ये भी हैं मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो