इस तरह सहारनपुर पुलिस ने मेरठ गाजियाबाद मुजफ्फरनगर और बागपत की पुलिस को भी पीछे छोड़ दिया है। अभी तक इन जिलों की पुलिस का रिस्पांस टाइम सहारनपुर पुलिस के रिस्पांस टाइम से बेहतर था लेकिन अब सहारनपुर पुलिस का रिस्पांस टाइम देहात में सात मिनट 18 सेकंड और सिटी में महज पांच मिनट 14 सेकंड का रह गया है।
यानी अगर आप किसी मुसीबत में हैं, इमरजेंसी में हैं और सहारनपुर पुलिस को 112 पर कॉल करते हैं तो महज पांच मिनट में पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। अप्रैल माह के जो आंकड़े जारी हुए हैं उसके मुताबिक सहारनपुर पुलिस के लिए 112 पर कुल 7443 कॉल आई थी और इनमें से सहारनपुर पुलिस का जो औसत रिस्पांस टाइम रहा वह छह मिनट 41 सेकंड का रहा है। मार्च माह में भी सहारनपुर पुलिस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। मार्च माह में सहारनपुर पुलिस का रिस्पांस टाइम छह मिनट 53 सेकंड का था जो अब घटकर पांच मिनट 19 सेकंड का हो गया है।
उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर गौतमबुध नगर पुलिस रही है और सहारनपुर दूसरे नंबर पर है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा है कि इस बार सहारनपुर पुलिस और मेहनत कर रही है। रिस्पांस टाइम को घटाया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश में सहारनपुर पुलिस अगले महीने नंबर एक की रैंकिंग पर होगी। इसके लिए 112 टीम के लोगों को निर्देशित किया गया है उन्हें एक्स्ट्रा ट्रेनिंग भी दी जाएगी।