सहारनपुर

बरसात से परेशान किसानाें के लिए आई राहत भरी खबर, जानिए क्या करने जा रही है भाजपा

वेस्ट यूपी में लगातार बरसात से किसानाें का भारी नुकसान धान की फसल हुई तबाह

सहारनपुरSep 24, 2018 / 07:31 pm

shivmani tyagi

kishan

सहारनपुर।
वेस्ट यूपी में लगातार हाे रही बरसात से परेशान किसानाें के लिए राहत भरी खबर आई है, खबर यह है कि सरकार बरसात से हुए नुकसान काे लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। बरसात से हुए नुकसान की रिपाेर्ट शासन ने संगठन स्तर पर मांगी है। प्रदेश स्तर से संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारियाें काे इस कार्य में लगाया गया है। पश्चिमी प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान माेर्चा रविंद्र सिंह पुंडीर ने इसकी पुष्टि की है। पत्रिका के सहारनपुर रिपाेर्टर के साथ बातचीत में उन्हाेंने बताया कि संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियाें ने क्षेत्रीय पदाधिकारियाें से अलग-अलग जिलाें आैर तहसील स्तर पर जानकारी मांगी है। रविंद्र सिंह के मुताबिक क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने उन्हे फाेन करके बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान माेर्चा चाैधरी राजा वर्मा की आेर से निर्देश दिए गए हैं कि संगठन के सभी क्षेत्रीय आैर जिला स्तर के पदाधिकारी किसानाें से जाकर मिलें आैर उनसे बरसात से हुए फसलाें के नुकसान पर बात करें आैर जमीनी स्तर पर यह भी देखे कि बरसात से कितना नुकसान हुआ है।
 

यह भी पढ़ेंः इस योजना का लाभ देने से पहले लोगों को सवा घंटे तक सुनाया गया पीएम मोदी का भाषण

 

बरसात से किसानाें काे भारी नुकसान

लगातार बरसात से किसानाें काे भारी नुकसान हुआ है। मुख्य रूप से धान की फसल काे नुकसान है। वेस्ट यूपी में धान की फसल पक गई है। एेसे में इस फसल के गिरने से किसानाें का तगड़ा नुकसान हुआ है। सहारनपुर में गंगाेह, देवबंद, नकुड़,बेहट, सरसावा, रामपुर मनिहारान, नानाैता, छुटमलपुर, बडगांव आदि क्षेत्राें में धान की फसल काे भारी नुकसान है। विशेषज्ञाें के मुताबिक अगर बरसात जल्द नहीं रुकी ताे अन्य फसलाें का भी नुकसान हाेगा जिससे भारी परेशानी किसानाें के लिए खड़ी हाे सकती है। अब देखना यह है कि, भाजपा इन किसानाें के लिए क्या करती है। देखना यह भी हाेगा चुनावी साल में सरकार किसानाें के लिए क्या घाेषणा करती है।

Home / Saharanpur / बरसात से परेशान किसानाें के लिए आई राहत भरी खबर, जानिए क्या करने जा रही है भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.