Corona Curfew Updates अगर सहारनपुर की बात की जाए तो योजना के तहत सहारनपुर में कार्य शुरू हो गया है। यहां 5 लाख 84 हजार परिवार लाभान्वित किए जाएंगे। सहारनपुर जिले में 1243 राशन ration shops डीलर हैं और पूरे जिले में करीब 5 लाख 84 हजार कार्ड धारक हैं। इनमें से 5 लाख 29 हजार 382 पात्र गृहस्थी और 54 हजार 618 अंत्योदय कार्ड हैं। इन सभी कार्ड धारकों को सरकार की इस योजना के तहत दो महीने का मुफ्त राशन दिया जाएगा।
इसी तरह से प्रदेश के अन्य जिलों में भी राशन वितरण होगा। सहारनपुर जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष भी जब लॉकडाउन हुआ था तो उस समय भी सभी को प्रति यूनिट 5 किलो के हिसाब से अनाज दिया गया था और एक बार फिर से सरकार ने मई और जून तक दो महीने तक मुफ्त राशन देने का निर्णय किया है। इसके लिए खाद्यान्न आ चुका है। जल्द उसका वितरण किया जाएगा।