scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 21 जनवरी का राशिफल | Hindi Rashifal 21 January 2019 Daily Horoscope Daily Rashifal 2019 | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 21 जनवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 21, 2019 01:29:51 am

Submitted by:

shivmani tyagi

21 जनवरी साेमवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि राशिफल

shiva

shiva

aaj ka Rashifal 21 january 2019 साेमवार आज चंद्रग्रहण का असर सभी राशियाें का पर दिख रहा है। ताे आईये जान क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन सभी राशि मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 21 जनवरी का राशिफल का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है भौतिक सुखों में आज बढ़ोतरी होगी बुजुर्गों का सहयोग मिलने वाला है। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज यात्रा के याेग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। यह यात्राएं आपके लिए लाभदाई रहने वाली हैं। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं और कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी की भी चुगली आपकाे नहीं करनी है। काले रंग के कुत्ते काे अपने हाथाें से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए मानसिक रूप से आज शांति रहेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन बातचीत करते समय शब्दों का चयन आपको सोच समझ कर करना होगा। आज अपने मुख से कोई भी ऐसी शब्द आपको नहीं निकालना हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाता हाे। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी और धन लाभ के योग भी आपकी राशि में आज दिखाई देते हैं। आज गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद कुछ परेशानी आप के सामने आकर खड़ी हो सकती हैं। आज मानसिक रूप से आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे लेकिन आपको भी बातचीत करते समय संयम बरतना बेहद आवश्यक है। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है लेकिन गुस्से की अधिकता से आपको बचना है। पारिवारिक समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं। आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज नहीं करना है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए देना सामान्य से बेहतर है। मानसिक रूप से आज आप चिंताओं से बाहर निकलेंगे प्रसन्नता के भाव आपके व्यवहार में आज दिखाई देंगे। आपके आसपास भी माहौल आपके अनुकूल रहने वाला है और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। आज स्वादिष्ट भोजन करने की इच्छा रखेंगे। स्वाद अनुसार आज खाने का आपका मन करेगा लेकिन अधिक भोजन पेट के विकार का कारण बन सकती है। आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतें आप के आसपास का माहौल भी आपके अनुकूल नहीं है। इसलिए आज आपको समझौता करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। जिद्दी रवैया आपके लिए उचित नहीं है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। मन में निराशा के भाव भी आएंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। यहां आप मन को एकाग्र कर सकते हैं और अपने कार्यों का आकलन कर सकते हैं। खुद से बातें कर सकते हैं। आज आपके आसपास का माहौल आपके अनुकूल नहीं है। इसलिए किसी से भी विवाद करने से बचें। गुस्से की अधिकता से बचें आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज ग्रहण का असर कन्या राशि वालों की राशि पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में आपको क्रोध की अधिकता हो सकती है। अचानक किसी बात पर गुस्सा आपको आ सकता है। मानसिक तनाव आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आज आपको शांत रहना चाहिए। आज मन को एकाग्र करने के लिए प्रभु का स्मरण कीजिए। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें आज किसी ब्राह्मण को दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन धैर्यशीलता आपको बनाकर रखनी चाहिए। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना तुला राशि वालों के लिए उचित नहीं है। सोमवार का दिन आपकी राशि में आज अच्छे योग लेकर आया है। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपकाे मिलने वाला है लेकिन आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से आज मन की बातें करें। परिवार के साथ यात्रा करने का मौका आज आपको मिल सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों से बातें कीजिए उनको समझने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और रिश्तो में विश्वास बढ़ेगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें। आज बिना मांगे किसी को भी सलाह देना आपके लिए ठीक नहीं है। इसे दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद कुछ चिंताएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। कोई बड़ा निर्णय करते वक्त आप खुद को असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको जीवनसाथी है। पिता से सलाह देनी चाहिए। आज धैर्य बना कर रखें। संयम आज आपके लिए बेहद आवश्यक है। धैर्य से ही आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज जीवन साथी से मतभेद होने की आशंकाएं भी दिखाई देती हैं। इसलिए बहस करने से बचें और छोटे छोटे मामलों को आज अनदेखा करना आपके लिए उचित है और बच्चों से बातें कीजिए परिवार को समय दीजिए।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सुबह दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। इस तरह आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है समस्याएं अपने साथ समाधान लेकर आएंगी। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी दिखाई देती हैं। खर्च करने से आपको बचना चाहिए। आज बेवजह खर्च करना आपके लिए उचित नहीं है। उन वस्तुओं को खरीदने से बचे जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का स्मरण कीजिए आपके रूके हुए काम बनेंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज भाग्य कुंभ राशि वालों के साथ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के साथ साथ ट्रांसफर की आशंकाएं भी दिखाई दे रही है। यानी ट्रांसफर के साथ आज प्रमोशन आपको मिल सकता है। ऐसे में चुनौतियों को आप को स्वीकार करना चाहिए नई जगह नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए विशेष है। आज समय की बर्बादी करना उचित नहीं है। समय के सदुपयोग में लगाएं कार्य में लगायें। आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज मीन राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के याेग उनके लिए बन रहे हैं। सीनियर का सहयोग आपको मिलेगा। आज मामूली खर्चों की आशंका आपकी राशि में दिखाई देती हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मौसम का असर संतान के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सचेत रहना चाहिए ध्यान रखना चाहिए और सड़क पार करते समय जी मीन राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो