Saharanpur : मंदिर तोड़ने पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, हंगामे के साथ दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किया जाम
सहारनपुरPublished: Oct 12, 2022 12:05:02 pm
सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे ओवरब्रिज की खुदाई के कारण देर रात एक मंदिर अचानक गिर गया। बुधवार सुबह हिंदू संगठनों ने मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया।
सहारनपुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खुदाई के कारण देर रात एक मंदिर अचानक गिर गया। बुधवार सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एनएचएआई कर्मचारियों पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसी के साथ हिंदू संगठनों ने हाईवे भी जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीएम और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को समझाकर और मंदिर निर्माण का आश्वसन देकर करीब 15 मिनट बाद यातायात को सुचारू कराया।