scriptरावण से रासुका हटाने के लिए जेल में शुरू हुई भूख हड़ताल | Hunger strike in jail in against NSA on Bhim Army founder Chandrashekh | Patrika News

रावण से रासुका हटाने के लिए जेल में शुरू हुई भूख हड़ताल

locationसहारनपुरPublished: Nov 09, 2017 01:16:37 pm

Submitted by:

lokesh verma

शब्बीरपुर में भीम आर्मी के बैनर तले महिला आैर बच्चे तो सहारनपुर जेल में राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नाैटियाल आैर जिलाध्यक्ष कमल वालिया भूख हड़ताल पर

saharanpur
सहारनपुर. सहारनपुर के चर्चित गांव शब्बीरपुर में महिलाएं आैर बच्चे भीम आर्मी के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चंद्रशेखर उर्फ रावण के साथ जिला जेल में बंद भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नाैटियाल आैर जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने सुबह आठ बजे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की मांग है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण के साथ अन्‍य पर लगाई गई रासुका वापस ली जाए। बता दें कि शब्बीरपुर वही गांव है जिसमें उठी जातीय संघर्ष की लपटाें ने पूरे जिले काे जला दिया था। जातीय हिंसा की घटना में शब्बीरपुर में दलिताें के घर जला दिए गए थे। अब इसी गांव की महिलाएं आैर बच्चे गांव के रविदास में मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
saharanpur
प्रधान के परिजन भी बैठे हैं हड़ताल पर

बता दें कि शब्बीरपुर गांव में भड़की जातीय हिंसा की घटना के आराेप में पुलिस ने गांव के प्रधान काे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि गांव प्रधान शिवकुमार घटना का मुख्य आराेपी है। अब पुलिस ने शब्बीरपुर के प्रधान शिवकुमार आैर शब्बीरपुर के ही रहने वाले साेनू पर रासुका लगाई है। चंद्रशेखर उर्फ रावण पर हुई रासुका की कार्रवाई के विराेध में गुरुवार काे भीम आर्मी ने भूख हड़ताल की चेतावनी दे रखी थी। इससे पहले ही गांव प्रधान शिवकुमार आैर इसी गांव के रहने साेनू के परिजन गांव में ही स्थित रविदास मंदिर में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इनका कहना है कि चंद्रशेखर के साथ-साथ जब तक साेनू आैर प्रधान शिवकुमार से रासुका नहीं हटा ली जाती तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
जेल में भी भूख हड़ताल शुरू

शब्बीरपुर में गांव प्रधान शिवकुमार आैर साेनू के परिजनाें के भूख हड़ताल पर बैठते ही जेल में भी भूख हड़ताल की घाेषणा कर दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चंद्रशेखर उर्फ रावण के साथ जिला जेल में बंद भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नाैटियाल आैर जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने सुबह आठ बजे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो