Saharanpur: 18 टायरा ट्रक ने जेई और ठेकेदार को कुचला, दोनों की मौत
सहारनपुरPublished: Sep 20, 2023 11:39:32 pm
दुर्घटना फतेहपुर अस्पताल के सामने हुई। खनन परिवहन करने वाले वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार ठेकेदार और जेई की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


सहारनपुर में दुर्घटना
सहारनपुर में खनन परिवहन करने वाले वाहन यमराज बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। दो दिन पहले बेहट कोतवाली क्षेत्र में कलसिया-फतेहपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना में चाची-भतीजे की मौत हो गई थी। अब बुधवार को फतेहपुर अस्पताल के सामने 18 टायरा ट्रक ने बाइक सवार ठेकेदार और जेई को कुचल दिया। दोनों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया।