scriptUP Election गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब नड्डा साधेंगे वेस्ट को | JP Nadda will now come to Saharanpur after Home Minister Amit Shah | Patrika News

UP Election गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब नड्डा साधेंगे वेस्ट को

locationसहारनपुरPublished: Dec 07, 2021 09:45:49 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहारनपुर पहुंचेंगे और वेस्ट काे साधेंगे। वह सहारनपुर से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का भी शुभारंभ करेंगे।

nadda.jpg

JP Nadda

सहारनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा वेस्ट को साधेंगे। जेपी नड्डा सहारनपुर से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे।

नड्डा से पहले पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहले आठ दिसंबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री सहारनपुर में 100 से अधिक विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह मानकमऊ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे हालांकि अभी तक जनसभा के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन उनका प्रोग्राम आ चुका है। आठ दिसंबर सुबह उप मुख्यमंत्री सहारनपुर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहारनपुर पहुंचेंगे और सहारनपुर से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रोग्राम दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक प्रस्तावित है।
हाल ही में सहारनपुर में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे। अमित शाह के साथ-साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने यहां पुवांरका में मां शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था। यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के बाद उन्हाेंने यहां जनसभा काे भी संबोधित किया था। अब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर पहुंचेगे और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो