scriptRashifal Karwa Chauth 2019: गुरुवार आज बन रहा है ‘प्रेम याेग’ जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Karwa Chauth 2019 Rahifal in hindi 17 October 2019 | Patrika News

Rashifal Karwa Chauth 2019: गुरुवार आज बन रहा है ‘प्रेम याेग’ जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 17, 2019 12:37:51 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

Karwa Chauth पर आज बन रहा है प्रेम याेग
प्रेम याेग के साथ बन रहे हैं धनलाभ के भी याेग
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
Rashifal in Hindi 17 october 2019

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

17 अक्टूबर गुरुवार आज का दिन सभी राशियों के लिए खास है। ज्येतिष के अनुसार आज अच्छे याेग बने हुए हैं। प्रेम याेग भी आज बन रहा है। आज अलग-अलग राशि वालों के लिए अलग-अलग याेग बने हैं। आईए जानते हैं Karwa Chauth पर आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ 17 अक्टूबर 2019 करवा चौथ (Karwa Chauth News In Hindi) का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा है। धन लाभ और प्रेम के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। महिलाओं को आज महंगे उपहार मिलेंगे। आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें आप कह सकते हैं इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करने से बचें। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद हैं। आप आसानी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि वालों के लिए करवा चौथ पर सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं लेकिन आज आपको जल्दबाजी करने से बचना है। प्रिय से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन ऐसे में संयम रखना बेहद आवश्यक है। आज आपको अच्छे उपहार मिलेंगे महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, प्रेम बढ़ेगा। आज किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और अच्छे समाचार दोपहर बाद प्राप्त होंगे।
राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। कारोबारी और व्यापारियों को थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सा सावधानी बरतनी होगी। अगर आप अपने मन की बात प्रिय से कहना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। अच्छे याेग आपकी राशि में बने हुए हैं। आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से भी आपको आज भरपूर प्रेम मिलने वाला है। इससे पुराने चले आ रहे कन्फ्यूजन खत्म हाेंगे। जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए।
कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए भी करवा चौथ का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है लेकिन बहस करने से बचना है। परिवार के सदस्यों से बहस करने से बचें। ऐसा करने से मनमुटाव हो सकते हैं। विवाद हो सकते हैं। इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखें। उन वस्तुओं काे खरीदने से बचें जिनकी आपकाे भी अधिक आवश्यकता नहीं है।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए 17 अक्टूबर 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। बातें करते समय भी शब्दों का उचित चयन करना आपके लिए आवश्यक है। आज मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं ऐसे में आपको बहस करने से बचना चाहिए। आज जीवन साथी की तारीफ करना आपके लिए आवश्यक है। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और पारिवारिक माहौल भी बेहतर होगा।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। आपके विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। जीवनसाथी से बहस करना उचित नहीं है। आज परिवार को समय दीजिए जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ऐसा करने से जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं वह खत्म होंगे और प्रेम बढ़ेगा।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते 17 अक्टूबर 2019 का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज जीवनसाथी के सहयोग से भी धन लाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप अपने मन की बात प्रिय से कहना चाहते हैं, अपने प्रेम का इजहार करने चाहते हैं तो दोपहर 12:00 बजे के बाद का समय अच्छा है। प्रेम का इजहार कर सकते हैं आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचना चाहिए। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे योग राशि में दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार आज वृश्चिक राशि वालों को गुस्से से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्सा करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज संवाद करते समय भी आपको खुश रहना चाहिए। आज हंसमुख चेहरा आपके लिए बेहद आवश्यक है। हंसमुख चेहरे से ही आप सभी का दिल जीत लेंगे और आपकी जो समस्याएं हैं वह भी कम होंगी। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं नया वाहन खरीद सकते हैं आज पत्नी को नया मोबाइल भी गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है हालांकि कुछ चिंताएं दिन भर रहेंगी लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना होगा उनके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। महिलाओं के लिए दिन अच्छा है सम्मान प्राप्त होगा आज पति से भी आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों की राशि में आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस भी कुंडली मारे हुए बैठा है। इसलिए आज आपको सुबह से ही आलस घेरने की कोशिश कर सकता है। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार आज आपको आलस त्याग देना चाहिए और अपने कार्यों के प्रति आपको सजग रहना चाहिए। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्तो में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन कुंभ राशि वालों को आज जल्दबाजी किसी भी कार्य में नहीं करनी चाहिए। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपको गलत सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। किसी भी सूचना पर अचानक उत्तेजित होना या अधिक गुस्सा करना आपके लिए उचित नहीं है। परिवार को समय दीजिए बच्चों के साथ बातें कीजिए। आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों के लिए 17 अक्टूबर 2019 का दिन अच्छा योग लेकर आया है। आपकी जो पुरानी चली आ रही समस्याएं हैं आज उनसे आपको निजात मिलेगी। पारिवारिक माहौल भी बेहतर होगा। आज परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से आपकी आर्थिक परेशानियां भी कम होने वाली है लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं में आपको सावधानी बरतें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो