गाजियाबाद कचहरी में कई लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को शिवालिक वन में छोड़ा गया
सहारनपुरPublished: Feb 09, 2023 09:24:30 pm
गाजियाबाद कचहरी से पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग की टीम कड़ी सुरक्षा में सहारनपुर लेकर पहुंची। यहां शिवालिक के जंगल में इसे आजाद कर दिया गया। शिवालिक वन अब इस तेंदुए का नया घर होगा।


शिवालिक वन में पिंजरे से रिहा होता तेंदुआ
गाजियाबाद कचहरी में कई लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को शिवालिक वन में छोड़ा गया है। बुधवार शाम को अचानक यह तेंदुआ गाजियाबाद की कचहरी में घुस आया था। यहां पर इसने कई लोगों पर हमला कर दिया था। इस हमले में करीब दस लोग घायल हो गए थए। हमले की खबर के बाद मेरठ और गाजियाबाद से वाइल्ड लाइफ की टीम गाजियाबाद कचहरी पहुंची थी। किसी तरह टीम ने इस तेंदुए को बेहोश करके काबू किया था।