scriptLoksabha Election: सीएम याेगी शाकम्भरी सिद्धपीठ से करेंगे चुनाव प्रचार का श्रीगणेश | Loksabha chunav 2019 CM Yogi will reach in Saharanpur for Campaign | Patrika News

Loksabha Election: सीएम याेगी शाकम्भरी सिद्धपीठ से करेंगे चुनाव प्रचार का श्रीगणेश

locationसहारनपुरPublished: Mar 23, 2019 03:54:26 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

लाेकसभा चुनाव 2019 सहारनपुर सीट
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं सहारनपुर
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आैर मायावती पहुंचेगी देवबंद
राहुल गांधी आैर प्रियंका गांधी का भी जल्द पहुंचेगा प्राेग्राम

yogi aadityanath meeting

police

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Aaditya Nath शाकम्भरी देवी के दर्शन करने के लिए रविवार को सहारनपुर saharanpur पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां प्राइवेट हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी (shakumbharu devi) के दर्शन करने के बाद बेहट में ही एक जनसभा Jansabha को भी संबोधित करेंगे। अपने टि्वटर अकाउंट Twitter account को अपडेट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि “मां शाकंभरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने के लिए लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर से चुनावी अभियान प्रारंभ कर भाजपा के विजय रथ को प्रशस्त करूंगा मुझे विश्वास है कि यहां की जनता विजय सुनिश्चित करेगी”
मुख्यमंत्री का प्रोग्राम आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार (पी) ने बेहट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस ने रिहर्सल भी किया। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार करीब 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकंभरी सिद्ध पीठ क्षेत्र में उतरेंगे और यहां से वह सीधे दर्शन करने के लिए जाएंगे। दर्शन करने के बाद वह बेहट में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपाई इस जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए पिछले 4 दिन से मेहनत कर रहे हैं और भाजपाइयों का कहना है कि इस प्रोग्राम में करीब 10000 की भीड़ जुटेगी।
पवन हंस के चौपर से पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुरू होने की वजह से आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता लगने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। सहारनपुर पहुंचने के लिए वह पवन हंस एजेंसी के हेलीकॉप्टर से आएंगे इस एजेंसी को पार्टी की ओर से हायर किया गया है। हेलीकॉप्टर का खर्चा भी भारतीय जनता पार्टी ही देगी। मुख्यमंत्री का जो भी अधिकारी प्रोग्राम आया है वह भी पार्टी के लेटर पैड पर ही आया है।

शाकंभरी सिद्ध पीठ के दर्शन के बाद बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री
सहारनपुर में शाकंभरी सिद्ध पीठ के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर सहारनपुर से सीधे मथुरा पहुंचेंगे। मथुरा में वह बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे और बांके बिहारी जी के दर्शन करके एक बार फिर से चुनाव प्रचार में जुटेंगे। यहां यह भी जानना जरूरी है कि सहारनपुर संसद की प्रथम लोकसभा सीट है और भाजपा ने सहारनपुर से ही अपनी परिवर्तन यात्रा भी शुरू की थी। शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद भाजपा ने अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से की थी और इस यात्रा ने पूरे देश में परिवर्तन ला दिया था। अब देखना यह होगा कि लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से जिस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार से पहले शाकंभरी सिद्ध पीठ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं तो इस बार उनको कितना आशीर्वाद प्राप्त होगा।
7 अप्रैल काे पहुंच रही है प्रियंका साथ में आ सकते हैं राहुल

चुनावी प्रचार की कड़ी में कांग्रेस की खातिर वाेट मांगने के लिए प्रियंका गांधी 7 अप्रैल काे सहारनपुर पहुंच रही है। कांग्रेसियाें ने उनके प्राेग्राम भी तैयारी कर ली है। प्रियंका का प्राेग्राम सहारनपुर शहर के बीचाे-बीच गांधी पार्क मैदान में हाेगा। माना जा रहा है कि प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी सहारनपुर पहुंचेंगे।
देवबंद आएेंगे अखिलेश-मायावती आैर आजीत

प्रियंका गांधी जब शहर के बीचाे-बीच गांधी पार्क मैदान में जनसभा कर रही हाेंगी उसी दिन देवबंद में गठबंधन की रैली हाेगी। इस रैली में गठबंधन के तीनाें नेता पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव आैर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के अलावा रालाेद के मुखिया अजीत सिंह देवबंद पहुंचेगे आैर जनसभा करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो