scriptलाेकसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में साेनिया-राहुल समेत इमरान मसूद का भी नाम, देंखे पूरी लिस्ट | Loksabha chunav 2019 Congress Leader Imran masood name announce | Patrika News

लाेकसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में साेनिया-राहुल समेत इमरान मसूद का भी नाम, देंखे पूरी लिस्ट

locationसहारनपुरPublished: Mar 07, 2019 10:39:49 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

लाेकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस की जाे पहली लिस्ट जारी हुई है उसमें साेनिया आैर राहुल गांधी के अलावा इमरान मसूद का नाम भी शामिल है।

loksabha chunav

loksabha chunav 2019 congress list

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियाें की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 11 आैर गुजरात की 4 सीटाें पर उम्मीदवाराें के नामाें की घाेषणा की है। इस सूची में यूपीए अध्यक्ष साेनिया गांधी आैर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद आैर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का नाम भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश की सूची में साेनिया आैर राहुल से पहले इमरान का नाम

कांग्रेस ने लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर प्रत्याशियाें के नाम की जाे घाेषणा की है उसमें सबसे पहला नाम कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमराम मसूद का है। कांग्रेस ने इमरान मसूद काे यूपी के सहारनपुर से चुनाव मैदान में उतारा है। यह वही जिला है जहां से भाजपा ने अपनी विजय रथ यात्रा शुरु की थी। बतादें कि इमरान मसूद प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के खिलाफ ”बाेटी-बाेटी” करने वाली टिप्पणी के बाद सुर्खियाें में आ गए थे। इमरान मसूद ने सूची जारी हाेने से पहले ही चुनावी सभाएं करना शुरु कर दिया था। हाल ही में उन्हे अपने चाचा आैर पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का भी आशीर्वाद मिल चुका है। काजी रसूद मसूद आैर उनके बेटे शायान मसूद ने बसपा से बगावत करते हुए साफ कह दिया कि लाेकसभा चुनाव 2019 में इमरान मसूद काे चुनाव जिताने का काम करेंगे।
जानिए यूपी की किस सीट पर काैन लड़ेगा चुनाव

सहारनपुर सीट पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के नाम की घाेषणा की गई है।

बंदायू सीट पर कांग्रेस ने सलीम इकबाल शेरवानी काे प्रत्याशी बनाया है।
उन्नाव से कांग्रेस सीट ने अन्नू टंडन के नाम की घाेषणा की है।

रायबरेली सीट से यूपीए अध्यक्षा साेनिया गांधी के नाम की घाेषणा हुई है।

अमेठी सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ेगे।
फरुखाबाद सीट से सलमान खुर्शीद के नाम की घाेषणा की गई है।

अकबरपुर से कांग्रेस ने राजारामपाल के नाम की घाेषणा की है।

इसी तरह से जालाैन से ब्रिज लाल खबरी काे मैदान में उतारा है।
फैजाबाद सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के नाम की घाेषणा की गई है।

कुशीनगर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के नाम की घाेषणा की गई है।

धाैराहरा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद काे मैदान में उतारा है।
गुजरात राज्य की किस सीट पर काैन लड़ेगा चुनाव

अहमदाबाद वेस्ट सीट पर राजू परमार के नाम की घाेषणा की गई है।

आनंद सीट से भरत सिन साेलंकी के नाम की घाेषणा की गई है।
वडाेदरा सीट से प्रशांत पटेल के नाम की घाेषणा की गई है।

छाेटा उदयपुर सीट से रंजीत माेहन सिंह रथुआ के नाम की घाेषणा की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो