scriptVideo चुनावी डिबेट के दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसान नेता पर उठाया जूता, देंखे वीडियाे | Loksabha chunav Bjp District president video viral | Patrika News

Video चुनावी डिबेट के दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसान नेता पर उठाया जूता, देंखे वीडियाे

locationसहारनपुरPublished: Mar 28, 2019 11:08:19 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

सहारनपुर में चल रही थी चुनावी डिबेट
डिबेट के दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष काे आ गया गुस्सा
गुस्साए जिलाध्यक्ष ने किसान नेता पर उठाया जूता

loksabha chunav

joota bjp

सहानपुर। पिछले माह आपने संतकबीर नगर की वीडियाे देखी हाेगी जिसमे भाजपा सांसद ने विधायक पर जूता फेर दिया था। अब नया मामला यूपी के सहारनपुर का है, यहां गुरुवार काे एक टीवी डिबेट के दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक किसान नेता पर जूता joota उठा दिया। जिलाध्यक्ष का यह वीडियाे साेशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है। इस वीडियाे के वायरल हाेने के बाद अब जिलाध्यक्ष कह रहे हैं कि किसान नेता अपशब्द बाेल रहे थे पहले किसान नेता ने जूता उतारा आैर फिर उन्हाेंने जूता उतारा, लेकिन सभी कैमरे उनकी आेर हाेने की वजह से पहले की घटना का वीडियाे सामने नहीं आया है दूसरा वीडियाे वायरल हाे गया।
भाजपाई इन मुद्दाें के साथ आएंगे आपके घर वाेट मांगने, देंखे वीडियाे

पहले जूता किसान नेता ने उठाया था या नहीं यह ताे जांच का विषय है लेकिन फिलहाल इस जूता कांड ने राजनीतिक गलियाराें में हलचल मचा दी है। सहारनपुर ही नहीं आस-पास के जिलाें में भी अब भाजपा का यह ”जूता कांड” चर्चाआें में है।
उत्तर प्रदेश की प्रथम लाेकसभा सीट पर नामांकन करते ही इस प्रत्याशी ने जताया जातीय समीकरण

किसान ने दी तहरीर

किसान नेता अरुण राणा ने पुलिस काे तहरीर देते हुए पूरी घटना बताई है। किसान नेता ने पुलिस काे बताया है कि जिलाध्यक्ष उनसे पहले ही नाराज रहते हैं आैर पहले भी दाेनाें के बीच विवाद हाे चुका है। अब एक बार फिर से सार्वजनिक स्थल पर जिलाध्यक्ष ने उन पर जूता उठा लिया।
उत्तर प्रदेश की प्रथम लाेक सभा सीट पर ट्रैक्टर चलाकर नामांकन करने आया ये प्रत्याशी

क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष

भाजपा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि उन्हे किसान नेता से खतरा है। किसान नेता ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की आैर सांसद व प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी की। जिलाध्यक्ष का यह भी कहना है कि इस पूरी घटना से उन्हाेंने हाईकमान काे भी अवगत करा दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो