scriptElection Result 2019 सहारनपुरवासी करेंगे हाथी की सवारी, अपनी सीट नहीं बचा पाई भाजपा | Loksabha election gathbandhan win saharanpur loksabha seat | Patrika News

Election Result 2019 सहारनपुरवासी करेंगे हाथी की सवारी, अपनी सीट नहीं बचा पाई भाजपा

locationसहारनपुरPublished: May 23, 2019 06:59:48 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

– बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान जीते
– जानिए कौन हैं हाजी फजलुर्रहमान
– Saharanpur Election Result

loksabha chunav 2019

हाजी फजुर्रहमान

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की प्रथम लोकसभा सीट पर मोदी का जादू नहीं चल सका। सहारनपुर लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी नहीं बचा पाई। यहां गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा को मात दे दी। इससे पहले हाजी फजलुर्रहमान सहारनपुर में मेयर का चुनाव लड़े थे और भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने उन्हें हरा दिया था। अब लोकसभा चुनाव में एक बार फिर गठबंधन ने हाजी फजलुर्रहमान पर अपना भरोसा जताया था और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था। इस सीट पर मतदान से पहले भले ही बसपा अपनी जीत का दावा कर रही थी लेकिन सहारनपुर लोकसभा सीट पर नतीजे क्या होंगे इसको लेकर सभी की नजर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद पर थी। कारण भी था, दरअसल उत्तर प्रदेश की प्रथम लोकसभा सीट पर यह माना जा रहा था कि अगर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद 2 लाख से अधिक वोट मिल जाते हैं तो भाजपा जीत जाएगी। ऐसा हुआ भी और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद को दो लाख से अधिक वोट मिले लेकिन फिर भी भाजपा यहां अपनी सीट नहीं बचा पाई। प्रधानमंत्री खुद आये थे राघव के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश की प्रथम लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगने खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंचे थे उन्होंने ननौता कस्बे में जनसभा की थी और यहां भाजपा के लिए वोट मांगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर में जनसभा की थी और शाकंभरी सिद्धपीठ के दर्शन करने के बाद उन्होंने सहारनपुर से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था। दर्जनभर से अधिक भाजपा के नेता चुनाव के दौरान सहारनपुर में रहे और उन्होंने भी अलग अलग जनसभाएं करने के साथ-साथ डोर टू डोर जाकर राघव लखन पाल शर्मा के लिए वोट मांगे बावजूद इसके भाजपा इस सीट को नहीं बचा पाई। जानिए कौन हैं हाजी फजलुर्रहमान हाजी फजलुर्रहमान एक्सपोर्टर हैं। सहारनपुर में इनका स्लाटर हाउस है। हाजी फजलुर्रहमान ने पहला चुनाव वर्ष 1994 में लड़ा था। उस समय उन्होंने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के साथ ही राजनीति में कदम रखा था। पिछले 4 सालों में उनका यह दूसरा चुनाव है। वर्ष 2017 में मेयर पद के चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। अब लोकसभा चुनाव 2019 में इन्होंने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद को मात देने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा को भी मात दे दी है।
जनता की बताई जीत

सर्टिफिकेट लेने के लिए मतगणना स्थल पहुंचे हाजी फजलुर्रहमान ने अपनी जीत काे जनता की जीत बताया। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने मेडिकल कॉलेज, वुड कार्विंग उद्याेग, साैहार्द और घाड़ क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान काे अपनी प्रमुखता बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो