scriptलॉक डाउन में ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला | Married woman removed from house in lock down | Patrika News

लॉक डाउन में ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

locationसहारनपुरPublished: Apr 03, 2020 11:56:52 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

ससुरालियों ने लॉक डाउन का भी नही किया ख्याल
काेतवाली पहुंची पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

up_police.jpg

police

देवबन्द। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है। इस भयानक वायरस से लोग भयभीत हैं और इस वायरस से बचने के लिये सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। संकट की घड़ी में भी दहेज लोभ हावी है। देवबंद काेतवाली क्षेत्र में दहेज लाेभी ससुरालियों ने विवाहिताे काे लॉक डाऊन में ही घर से निकाल दिया।
यह भी पढ़ें

शामली में कोरोना के तीन नए राेगी सामने आए, मचा हड़कंप

आराेप है कि, दहेज की मांग पूरी ना हाेने पर सुसारियों ने यह कदम उठाया। विवाहिता के साथ उसके बच्चे काे भी ससुरालियों ने घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता नीलम गांव शेरपुर की रहने वाली है। लगभग तीन साल पहले इसकी शादी तल्हेडी निवासी नीतीश के साथ हुई थी। नीलम ने पुलिस काे बताया कि, परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। मगर देहज लोभी. ससुराल के लोग शादी के कुछ दिन के बाद से ही देहज की मांग करने लगे।
यह भी पढ़ें

यूपी के सहारनपुर तक पहुंचा कोरोना, 67 साल के जमाती की रिपाेर्ट आई पॉजिटिव

विवाहिता ने कोतवाली में पुलिस काे तहरीर देते हुए पति, सास, सुसर व देवर पर आरोप लगाया है। आराेपाें के मुताबिक ये सभी पीड़िता काे परेशान करते हैं और दहेज की मांग करते हैं। आराेपाें के अऩुसार विवाहिता ने विरोध किया तो ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और मासूम बच्चे पर भी रहम नहीं किया।
यह भी पढ़ें

Breaking: जमात में लखनऊ गए सहारनपुर के 12 लाेग निकले कोरोना पॉजिटिव

पीड़िता के अनुसार उसके साथ मारपीट भी की गई। मारपीट की आवाज सुनकर आस-पास के लाेग भी इकट्ठा हाे गए। मोहल्ले के लोगों को आता देख उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया। देवबंद काेतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो