script

Big Breaking: चंद्रशेखर के गढ़ में मायावती ने नहीं उतारा प्रत्‍याशी, जानिए क्‍यों

locationसहारनपुरPublished: Aug 28, 2019 04:26:01 pm

Submitted by:

sharad asthana

BSP मुखिया मायावती ने 12 सीटों के लिए घोषित किए उम्‍मीदवार
उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव
पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की गंगोह और रामपुर सीट पर होंगे Upchunav

chandrashekharmayawati2-1543046074.jpg
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) की मुखिया मायावती ने बुधवार को उपचुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बसपा कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर की बैठक में मायावती को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसमें एक सीट को छोड़कर उत्‍तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवार घोषित किए गए।
इस साल के अंत में हो सकते हैं चुनाव

आपको बता दें कि इस साल के अंत में उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें से दो सीटें पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की गंगोह और रामपुर हैं। बसपा ने बुधवार को 12 सीटों पर उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया जबक‍ि एक सीट छोड़ दी। रामपुर में बसपा ने रिटायर्ड अफसर जुबेर मसूद खान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, गंगोह सीट से अभी उम्‍मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें

BREAKING: मायावती ने रिटायर्ड IRS अफसर को आजम के गढ़ में दिया टिकट, 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें पूरी लिस्ट

चंद्रशेखर का गढ़ माना जाता है सहारनपुर

सहारनपुर भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर का गढ़ माना जाता है। चंद्रशेखर को मायावती बिल्‍कुल भी पसंद नहीं करती हैं। भीम आर्मी के मुखिया ने जब मायावती को बुआ कहा था तभी बसपा सुप्रीमाे ने इसका विरोध कर दिया था। हाल ही में दिल्‍ली में हुए प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, तब भी मायावती ने इस प्रदर्शन से किनारा कर लिया था। इसके बाद चर्चाएं तेज हो गईं कि कहीं मायावती ने चंद्रशेखर के डर से यहां प्रत्‍याशी न उतारा हो।
इनके नाम हैं रेस में

वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व विधायक महीपाल माजरा और नेता मौसम अली बसपा उम्‍मीदवारों की रेस में हैं। मौसम अली ने अभी हाल ही में बसपा ज्‍वाइन की थी। चर्चा है कि मौसम अली टिकट की रेस में सबसे आगे हैं। उनको कुछ समय बाद टिकट दिया जा सकता है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

ट्रेंडिंग वीडियो