सहारनपुर

साेमवार आज का मेष राशि का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे

Highlights

सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है
चंद्र राशिफल से जानिए मेष राशि के जातकों का भविष्य

सहारनपुरNov 17, 2019 / 09:53 pm

shivmani tyagi

मेष राशि: 4 से 10 नवंबर के बीच रूके कार्य हो जाएंगे पूरे, देखें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 नवंबर 2019: सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज मेष राशि वालों की राशि में सामान्य से अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ भी होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। आज मेष राशि वालों को किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से से आपको बचना है। राशिफल के अनुसार आज भाग्य का साथ मेष राशि वालों को मिल रहा है, जो भी कार्य करें उनमें जल्दबाजी से बचें। धैर्य बनाए रखें मेहनत का फल प्राप्त होगा। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी लेकिन संतान के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा आपको सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका बनी हुई है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फलदान कीजिए ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.