script

मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी भाजपा छोड़ी अखिलेश से मिलाया हाथ

locationसहारनपुरPublished: Jan 13, 2022 06:52:17 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

एक दिन पहले वीडियो जारी करके धर्म सिंह सैनी बोले थे कि भाजपा में ही रहूंगा, 24 घंटे से पहले ही बदल ली पार्टी

dharam_singh_saini.jpg

अखिलेश यादव के साथ डॉक्टर धर्म सिंह सैनी

सहारनपुर । चुनावी बिगुल बजते ही यूपी में दल बदल खेल शुरू हुआ तो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी भी भाजपा को बाय-बाय कह दी। उनको लेकर पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर हवा बनाई जा रही थी लेकिन वह सभी कयासों का खंडन कर रहे थे। अब उन्होंने भी भाजपा छोड़कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिला लिया।
दरअसल, राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने लगातार समाजवादी पार्टी के संपर्क में थे। उनको लेकर सोशल मीडिया पर यही खबरें चल रही थी। यह अलग बात है कि उन्होंने अपना एक वीडियो जारी करके कहा था कि वह भाजपा नहीं छोड़ रहे लेकिन अब शुक्रवार को उन्होंने सारी अटकले खत्म करते हुए सपा से हाथ मिला लिया। पहले उन्होंने अपनी सिक्योरिटी वापस की फिर मंत्री पद से स्तीफा देते हुए अखिलेश यादव से हाथ मिला लिया।
डॉक्टर धर्म सिंह सैनी वर्ष 2017 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने नकुड विधानसभा से चुनाव लड़ा था चुनाव जीतने के बाद उन्हें मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने के बाद से ही यह आशंका जताई जा रही थी कि मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी भी भाजपा को छोड़ सकते हैं और वह लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य के संपर्क में हैं
बुधवार को उन्होंने अपना एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे बड़े भाई हैं लेकिन उन्होंने जो लिस्ट दी है अगर उस लिस्ट में मेरा भी नाम है तो यह गलत है और उन्होंने मुझसे बात किए बगैर ही कोई लिस्ट समाजवादी पार्टी को दे दी है। मैं भाजपा में हूँ और भाजपा में ही रहूंगा लेकिन अब शुक्रवार को एक बार फिर से वो अपनी बात से पलट गए और उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली।

ट्रेंडिंग वीडियो