scriptCorona रिपाेर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी | Minister Dr. Dharam Singh Saini admitted to hospital report positive | Patrika News

Corona रिपाेर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी

locationसहारनपुरPublished: Jul 04, 2020 09:20:13 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

सांसद का पहले से चल रहा मेडिकल कॉलेज में उपचार अब COVID-19 virus की रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी भी कराए गए भर्ती

corona

Corona रिपाेर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी

सहारनपुर। शनिवार को राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की ( Corona virus) कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्हें सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनके परिवार के 14 सदस्यों के सैंपल भी लिए गए हैं जिनकी रिपाेर्ट रविवार तक आने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने कराया था टेस्ट

दरअसल शनिवार को राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी को थकावट हो रही थी। उन्हें गले में भी कुछ समस्या थी। इस पर वह अस्पताल पहुंचे और सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंच कर उन्होंने अपना कोरोनावायरस का टेस्ट कराया। इस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई ताे हड़कमंप मच गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन-फानन में राज्य मंत्री को अंबाला रोड स्थित सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
सांसद का पहले से चल रहा उपचार

आपको बता दें कि सहारनपुर के सांसद फजलुर्रहमान पहले से सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पिछले दिनाें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। अब राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी उपचार यहीं पर होगा। सहारनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए अब राज्य मंत्री को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के 14 सदस्यों के कोरोना सैंपल भी लिए गए हैं।
शुक्रवार काे मंत्री के परिवार में था कार्यक्रम

जानकारी मिली है कि शुक्रवार काे मंत्री के घर पर एक प्रोग्राम था जिसमें उनके परिवार के अलावा कुछ अन्य लाेग भी शामिल हुए थे। परिवार के जिस बच्चे के लिए यह प्राेग्राम रखा गया था राज्यमंत्री ने उसकाे भी आशीर्वाद दिया था। अब उन सभी लाेगाें काे भी चिंता सता रही है जाे कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो