script8 जुलाई 2019 साेमवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Modday rashifal aaj ka rashifal horoscope 8 julay 2019 Dainik rashifa | Patrika News

8 जुलाई 2019 साेमवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 08, 2019 08:33:17 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Monday rashifal जानिए साेमवार का सभी राशियाें का चंद्र राशिफल
8 जुलाई 2019 आज बन रहे हैं वरियान और परिधि याेग
दैनिक राशिफल से जानिए साेमवार आज का भविष्यफल
कन्या राशि में विराजमान हैं चंद्रमा, सभी राशियों पर पड़ेगा असर

Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

Monday aaj ka Rashifal 8 जुलाई 2019 : आईए जानते हैं साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए सप्ताह का पहला दिन। चंद्र राशिफल से आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
साेमवार का राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, अ
मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका बनी हुई है। नौकरी पेशा लोगाें के लिए ट्रांसफर की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज किसी से भी विवाद करना उचित नहीं रहेगा। आपका कानूनी पक्ष भी कमजोर है। मित्रों का और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
साेमवार का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मानसिक रूप से आज चिंताओं से खुद को बाहर निकलता हुआ महसूस करेंगे। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज अध्ययन कीजिए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग दिखाई दे रहे हैं। जो बेरोजगार हैं उनके लिए भी आज रोजगार के रास्ते खुलेंगे। अवसर प्राप्त होंगे आज किसी को भी पैसा उधार न दें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए।
साेमवार आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka RashifalMithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
रोचक करने का समय है। मन की बात सुनिए पिछले लंबे समय से अगर एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं तो कुछ नया कदम उठाना चाहिए। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में आज बन रहे हैं, लेकिन खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा
Monday राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अचानक यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं। आज विदेश यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। खुद को पहचानने का समय है। आईने के समक्ष खड़े होकर खुद से बातें कीजिए और समझिए कि आप कितने काबिल हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहना है। सकारात्मक विचारों के साथ बढाए गए कदम सफलता की मंजिल की ओर ले जाएंगे। पुराने रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना शुभ है।

साेमवार का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिनभर अवस्थाएं चलती रहेंगी। उतार-चढ़ाव में दिन बीतेगा। नकारात्मक विचार घेरने की कोशिश करेंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले नकारात्मक विचार आपको कमजोर करने की कोशिश करेंगे। ध्यान रखिएगा आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। परिस्थितियां कैसी भी हो आप कार्य करते रहिए सफलता प्राप्त होगी। किसी भी व्यक्ति से पैसा उधार लेना आपके लिए उचित नहीं है।

साेमवार आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
गुस्से की अधिकता आज कन्या राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही है। सोमवार आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है लेकिन कुछ पुराने कार्यों को लेकर कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। आज खुद का आकलन करने का समय है। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और परिवार जनों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आज परिवार को समय दीजिए रिश्तो में मजबूती आएगी।

8 जुलाई साेमवार आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। आपके व्यवहार में गुस्से की अधिकता के संकेत दिखाई दे रही है जो अच्छे संकेत नहीं हैं। गुस्से में आप हमेशा नुकसान में रहते हैं। जल्दबाजी में उठाए गए कदम भी आपको नुकसान की ओर ले जाते हैं। सावधान रहिएगा आपके अपने ही कुछ लोग आपके साथ छल करने की कोशिश कर रहे हैं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए।

8 जुलाई का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। मानसिक रूप से चिंताओं से बाहर आएंगे लेकिन वाणी में बिल्कुल भी गुस्सा नहीं दिखाई देना चाहिए। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखिए। मधुर वाणी से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं।

8 जुलाई 2019 आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
8 जुलाई सोमवार आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आज आप को संयमित रहना होगा। मन को काबू रखना होगा। आज आपका मन चंचल बना हुआ है। मन को एकाग्र करने के लिए भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए। अच्छा साहित्य पढ़िए आज मित्रों से लाभ प्राप्त होगा।

8 जुलाई यानी साेमवार आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
आज का राशिफल सामान्य से बेहतर है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन पुराने कार्य चुनौती की वजह बन सकते हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। पुराने कार्य संपन्न करने का भी समय है। आज भगवान श्री कृष्ण का विशेष आशीर्वाद मकर राशि वालों को प्राप्त हो रहा है।

आज का चंद्र राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
चंद्र राशिफल के अनुसार सोमवार आज कुंभ राशि वाले थोड़ा चंचल रहेंगे लेकिन जल्दबाजी से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन कठिनाइयों भरा रह सकता है। आज किसी भी दूसरे व्यक्ति के सहारे अपने कार्यों को अधूरा छोड़ना उचित नहीं है। लापरवाही भी ठीक नहीं है वाहन चलाते समय सचेत रहना है।

साेमवार का हिंदी राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। अच्छी बात यह है की संतान के प्रति आपकी जो चिंताएं चल रही थी उनमें आज कमी आएगी और संतान की ओर से आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे आज दोपहर बाद धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो