होली के दिन नानोता थाना क्षेत्र के गांव ढकदेई में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमे 59 वर्षीय जसवीर को भी गिरफ्तार किया था। जसवीर इसके बाद से जेल में था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। बताया जाता है कि 28 मार्च को अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे जेल से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे अंबाला रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि बन्दी का ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण तबीयत खराब हुई थी। ऐसा मेडिकल जांच में सामने आया। इसके बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
यह पहली घटना नहीं है। सहारनपुर जेल में पिछले दो साल में कई बंदियों की मौत हो चुकी है। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच बैठ गई है।
यह भी पढ़ें
Petrol Pumps Free facility : कमाल है पेट्रोल पंप पर छह चीजें मिलती हैं बिल्कुल फ्री, जानें
यह भी पढ़ें
सिंगल विंडो पर 100 प्रतिशत हो आवेदनों का निस्तारण- कैबिनेट मंत्री नंदी
यह भी पढ़ें
जलकल महाप्रबंधक के आवास पर सीबीआई का छापा, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें