scriptBudget 2020: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बजट काे बताया युवाओं के लिए धोखा | National spokesman of SP Sanjay Garg Statement about Budget 2020 | Patrika News

Budget 2020: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बजट काे बताया युवाओं के लिए धोखा

locationसहारनपुरPublished: Feb 18, 2020 08:05:28 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय गर्ग ने कहा प्रदेश में युवाओं के लिए नहीं राेजगार
UP Budget 2020-21 काे बताया जुमला

sanjay.jpg

sanjay garg

सहारनपुर Saharanpur : वित्त मंत्री ने UP Budget 2020-21 काे युवाओं का बजट बताया है और इधर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, सहारनपुर नगर विधायक व पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने बजट budget 2020 की मुखालफत की है। मीडिया काे जारी एक बयान में संजय गर्ग ने कहा है कि, बजट कुछ नही हैं, असलियत में देखा जाए तो यह बजट up budget 2020 सिर्फ एक दावा है, महज एक जुमला है।
यह भी पढ़ें

यूपी में मंगलवार से शुरू हाे रही हैं बाेर्ड परीक्षाएं, पानी की बाेतल ले जा सकेंगे परीक्षार्थी, जानिए किन-किन चीजों पर रहेगा बैन

अपने बयान में संजय गर्ग ने कहा है कि, पिछले दिनों सरकार ने ही बेरोजगार युवाओं के बारे सदन में रिपाेर्ट पेश की थी। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदन में बताया था कि सरकारी फाइलों में 7 फरवरी तक दर्ज बेरोजगार लोगों की संख्या 33.93 लाख है। उस दाैरान उन्होंने यह भी कहा था कि यूपी में पढ़े लिखे बेराेजगारों की संख्या भी काफी है। आकड़ों से समझाते हुए उन्हाेंने कहा था कि यूपी में करीब 12.5 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। प्रदेश में बेरोजगारों के ग्राफ की रफ्तार 58.43 फीसदी आंकी थी।
यह भी पढ़ें

सहारनपुर में बंदर के मुंह में बांध दी किसी ने रस्सी, अब पानी के लिए भी नहीं खुल रहा मुंह

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अब कहा है कि,वित्त मंत्री ने सरकारी आंकड़े की इस हकीकत को पूरी तरह नजरंदाज कर दिया है। वित्तमंत्री कहते हैं कि, 8.5 लाख नौजवानों को प्रशिक्षित किया गया जिनमें से करीब 3 लाख नौजवानों को प्रतिष्ठित उद्योगों में समायोजन मिला लेकिन यह संख्या बेहद कम है। इस ओर सरकार काे ध्यान देना चाहिए था।
यह भी पढ़ें

UP Budget 2020 : कांग्रेस लीडर इमरान मसूद ने बजट काे बताया कागजी

बाेले कि स्वयं मुख्यमंत्री गो-संरक्षण के दावे कर रहे हैं लेकिन बजट यूपी बजट 2020 में एक रुपए का भी प्रावधान भी गो-शालाओं के लिए नहीं है। किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। किसानों के लिए भी काेई घाेषणा नहीं है। बाेले कि, इस तरह यह बजट पूरी तरह से छात्र विरोधी है, बेरोज़गार विरोधी है और किसान विराेधी हाेने के साथ-साथ मज़दूर विरोधी व महिला विरोधी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो