scriptनवरात्र पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल | Navratri Rashifal 6 april 2019 Today Rashifal Daily Rashifal | Patrika News

नवरात्र पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Apr 06, 2019 08:43:36 am

Submitted by:

shivmani tyagi

प्रथम नवरात्र पर शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशि का राशिफल

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal 6 april 2019 शनिवार आज नवरात्र के पहले दिन सभी राशि वालाें के लिए अच्छे याेग बने हैं। आज अश्वनी नक्षत्र है और वैधृति नाम का याेग बना हुआ है। दिनभर यह याेग रहेगा। रात में विष्कुंभ नाम याेग भी बन रहा है। शनिवार आज चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। नए कार्य शुरु करने का समय है। आज पुराने रुके में हुए कार्याे में भी गति आएगी। आईये पहले नवरात्र पर जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें का भविष्यफल। इन सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
प्रथम नवरात्र शनिवार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभ के पद पर है लेकिन ट्रांसफर की आशंकाए बनी हुई हैं। मां के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। लगातार कार्य करने और शरीर को आराम ना मिलने की वजह से भी ऐसा हा सकता है। जब घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए धन के मामले में बेहतर साबित हाेगा। उधार पैसे वापस लाैटेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं, लाभ होगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप वाहन लेने की सोच रहे थे तो आज का दिन बेहद अच्छा है। आज वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कुछ रोचक करने का समय है अपने किसी पुराने शाैंक को दोहरा सकते हैं। ऐसा करने से आपका मन सरल होगा और जो चिंताएं आपको पिछले कई दिनाें से घेरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखना आपके लिए आवश्यक है। बेवजह के मामलों में उलझने से आपको बचना है। गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आज अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके वैभव में भी वृद्धि होगी। प्रथम नवरात्र पर माता रानी के दर्शन आज दिन में किसी भी समय गरीब कन्या काे आर्थिक मदद करें।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए पहले नवरात्र यानी शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। अचानक धनलाभ के याेग बन रहे हैं। जल्दबाजी उचित नहीं है। वाणी में मधुरता बहनाकर रखें। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज अच्छा समय है। आज आपको अपने आप काे साबित करके दिखाना होगा। पुराने चले आ रहे बिजनेस या व्यापार के तरीके में बदलाव करने की आवश्यकता है। आप जितना अच्छा कर रहे हैं जितनी मेहनत कर रहे हैं वह काफी है। निवेश कर सकते हैं ताे निवेश करने से पहले एक्सपर्ट या जीवन साथी की सलाह कर लें। अच्छे लाभ मिलेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय आपका बीतेगा। आज नया कार्य मित्रों के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं, वृद्धि होगी, लाभ के पद पर रहेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर बीतने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए कुछ परेशानियां दोपहर के समय हो सकती हैं। आपको अतिरिक्त कार्यभार सौंपें जा सकते हैं। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। चिंता आपको नहीं करनी है। आप निश्चिंत होकर अपने कार्यों को करते रहिए जो लोग विरोध करना चाह रहे हैं, जो लोग आपके विरोधी हैं वह खुद ही शांत हो जाएंगे। प्रेम का इजहार करने के लिए समय अच्छा है। आज प्रिय से प्रेम का इजहार कर सकते हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको आज सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। ऐसा करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज पुरुषों को स्त्री मित्रों से थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग धोखा करने की कोशिश आप से कर सकते हैं महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज मर्यादा पुरुषाेत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आज स्नान करने के बाद ब्राह्मण काे पानी दान करें। ऐसा करने से विरोधी कमजोर पड़ेंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा

नवरात्र का पहला दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छी योग लेकर आया है। आज मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ योग बने हुए हैं। पारिवारिक मामलाे काे सुलझाने का समय है। अगर आप आज किसी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं या फिर परीक्षा फल आने वाले हैं ताे आपके हित में आएंगे। आज छात्र-छात्राओं के लिए मंगल योग बने हुए हैं। आज समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हाेगी। आज कानूनी मामलों में भी मिथुन राशि वाले मजबूत रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई फैसला आ आना है तो आपके हक में आएगा। आज आप कानूनी रूप से बेहद मजबूत हैं लेकिन आपको बेवजह किसी से भी विवाद नहीं करना है। विवाद करने से आज आपको बचना है। आज का दिन आपके लिए सार्थक साबित होगा। आज यात्रा के योग भी मिथुन राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। कार्यों के लिए आज आपको आज यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज बंधन में बंधन सकते हैं। मिथुन राशि वालों की राशि में प्रेम के योग भी बने हुए हैं। आज किसी से भी आपको बेवजह द्वेष करने से बचना चाहिए जो पुरानी गलतियों के प्रति पूर्वाग्रह आपके मन में परिवार के सदस्यों को लेकर बने हुए हैं उन्हें बदलकर नए सिरे से शुरुआत करने का समय है। आज बात कीजिए बातों से सभी समस्याओं का समाधान होने वाला है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और धन लक्ष्मी का वास आपके घर में होगा।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रथम नवरात्र पर गुस्से से बचे छाेटी-छाेटी बाताें पर गुस्सा आ सकता है। दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। सीनियर का सहयोग कर्क राशि वालों को मिलेगा। आपकी ऐसी इच्छाएं जो पिछले कई दिनों से लंबित चली आ रही हैं, जिनके लिए आप मेहनत कर रहे थे, उनमें आज आपको सफलता मिलेगी। अगर वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। सामान्य से अधिक मेहनत करने का समय है। अचानक यात्रा के योग भी कर्क राशि वालों की राशि में बन रहे हैं। आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन यह यात्रा सुखद होगी और अच्छे फल आपको मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप प्रिय से अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं को आप आज शेयर कर सकते हैं। ध्यान रहे किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। कुछ अपने ही लोग विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं। आज विरोधी भी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको गुस्से से बचना है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज मधुर वाणी से आपके सभी कार्य बनेंगे। सुबह उठकर स्नान के उपरांत गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और विरोधी कमजोर पड़ेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर है। प्रथम नवरात्र पर धनलाभ के याेग बन रहे हैं। यात्राओं योग के योग सिंह राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। सीनियर का सहयोग सिंह राशि वालों को मिलने वाला है। जो नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज बेहतर याेग आपके लिए बने हुए हैं। धैर्य बनाकर रखें।भाग्य आपके साथ है। जो आपका मन करे आज आपको करना चाहिए लेकिन कार्यों के प्रति सचेत रहना है। आज प्रेम का इजहार कर सकते हैं मिथुन राशि वालों की राशि में प्रेम के योग भी बने हुए हैं। आज विवाह के प्रस्ताव भी आपके लिए आएंगे। बच्चों के प्रति जल रही चिंताएं भी आज कम होंगी। पारिवार सुख बढ़ेगा। दिन अच्छा बीतेगा, मंगलमय रहेगा। जो चिंताएं पूर्व में आपको घेरे हुए थी उनमें कमी आएगी और नए अवसर आज आपकी जीवन की दिशा को बदल देंगे लेकिन आपको अवसरों को पहचानना होगा और सही समय पर सही कदम उठाना होगा। आज किसी से भी आपको बेवजह द्वेष करने से बचना चाहिए जो पुरानी गलतियों के प्रति पूर्वाग्रह आपके मन में परिवार के सदस्यों को लेकर बने हुए हैं उन्हें बदलकर नए सिरे से शुरुआत करने का समय है। वाणी में मधुरता रखें। आज बात कीजिए बातों से सभी समस्याओं के समाधान होने वाला हैं। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और धन लक्ष्मी का वास आपके घर में होगा।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। प्रथम नवरात्र पर मन चंचल रहेगा। चिंताएं घेरने की काेशिश कर सकती है। मित्राें से विवाद हाे सकते हैं। पुरानी चली आ रही योजनाओं में आज आपकाे सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कुछ ऐसे लोग आज आपसे उलझने की कोशिश करेंगे जिनसे आप पहले कभी नहीं मिले हाेंगे। आज राह चलते भी कुछ लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको संयम बरतना है अपनी वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी होगी। धैर्य बेहद आवश्यक है। आज कानूनी मामलों में उलझना आपके लिए उचित नहीं है। आज आपको चतराई भी दिखानी चाहिए। आपके आसपास का माहौल आपका विरोधी हो सकता है। ऐसे में आपको चतुराई दिखानी होगी। सोच समझकर ही आज आपको बातें कहनी हैं। अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन सामान्य से अच्छा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए सामान्य दिन रहने वाला है लेकिन दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। आज मन को एकाग्र करने के लिए शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। श्री राम आपके सभी कष्ट हर लेंगे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 6 अप्रैल का दिन अच्छे योग लेकर आया है। पहले नवरात्र पर साझे के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। साझे का बिज़नेस साझे का व्यापार लाभ के पद पर है। छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर ही आपको कदम आगे बढ़ाना है। आज परिवार जनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों के सहयोग से आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय के स्रोत आज बनेंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अचानक यात्रा पर भी आपको जाना पड़ सकता है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमे आपको सफलता मिलेगी लेकिन सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। पिता के प्रति चल रही चिंताएं आज कम होंगी । आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है, जब तक बेहद आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें। सड़क दुर्घटना की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज सड़क पर दूसरों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इन आशंकाओं से बचने के लिए आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन दें। ऐसा करने से आपके कष्टों में कमी आएगी और आपका भाग्य उदय होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा है लेकिन जो छाेटी-छाेटी बाताें पर गुस्सा करने से बचें। प्रथम नवरात्र पर गुस्से काे काबू रखें। सामान्य से अधिक मेहनत आपको आज करनी पड़ेगी। आज जीवन के अनुभव आपको परेशानी में पड़ने से बचाएंगे। आप दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, सदैव आगे रहते हैं लेकिन आज आपको भावुक नहीं होना है। आज भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं करने हैं। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले या दूसरों की परेशानियों में कदम बढ़ाने से पहले आपको बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। चिड़चिड़ापन स्वाभाव पर हावी हाेने की काेशिश कर सकता है, इससे बचें। जब तक दूसरे ना कहीं आपको सलाह नहीं देनी है। बिना मांगे सलाह देना आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए निवेश करते समय भी सावधानी बरतें। यात्रा करने से बचें आज यात्राएं खर्च का कारण बन सकती हैं। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। जो वादे अपने पूर्व में अपने साथियों से किए हैं उन्हें आज निभाने का समय है उन्हे पूरा करने का समय है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। आज अचानक परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट भी आ सकती है। आपका खर्च बढ़ सकता है। आज आपको बचत करनी चाहिए आज अनावश्यक खर्च करने से बचना है। आज बिस्तर से उठने से पहले धरती मां को प्रणाम कीजिए ऐसा करने से आप के कष्टों में कमी आएगी।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यकर्माें मे शामिल हाेने का अवसर मिलेगा। प्रथम नवरात्र पर आज भवन सुख के याेग बन रहे हैं। आज सीनियर से आपको सहयोग मिलने वाला है। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। इसलिए आज आपको अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। अपने कार्य के प्रति सचेत रहना है। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। पारिवारिक जीवन आज अच्छा रहेगा। जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन आज आपको जिद्दी रवैया नहीं अपनाना है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। बच्चों से बातें करने का समय है। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए उनके मन को समझने की कोशिश कीजिए। बच्चे क्या चाहते हैं यह भी जानना आपके लिए जरूरी है। इससे आपको परिवार का स्थिति और जरूरताें काे समझने में मदद मिलेगी और बच्चों के भविष्य के प्रति आप अच्छी योजनाएं बना पाएंगे। आज आंखों के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। आज आपकी राशि में दृष्टि दोष बने हुए हैं। इसलिए अपनी आंखों का ध्यान रखें। अगर पिछले कुछ दिनों से दवाइयां चल रही हैॆ तो नियमित रूप से दवाइयां लेते रहे। आज किसी से भी पूर्व में हुए झगड़े की वजह से आपको द्वेष नहीं करना चाहिए। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है, लेकिन आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा खर्च की आशंकाए दिखाई दे रही हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। प्रथम नवरात्र पर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज भौतिक सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। आज का दिन आपके लिए उचित नहीं है। आप नवरात्रि के प्रथम दिन नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन किए गए कार्य फलदाई होंगे। आपको अच्छे लाभ देंगे। आज गुस्सा आपको बिल्कुल भी नहीं करना है। अपने ही कुछ लोग ऐसे कार्य कर सकते हैं जिनकी वजह से आपको गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से की अधिकता से आपको बचना है। गुस्से में आज किसी को भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो। आज आप सामाजिक रूप से मजबूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी बढ़ेगी और दूसरे लोगों के बीच आपका मनोबल बढ़ेगा। आज जो पूर्वाग्रह आपके मन में बने हुए हैं उन्हें भी दूर करने का समय है। बातें कीजिए बातों से आज कन्फ्यूजन दूर होंगे आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। धार्मिक कािर्यक्रमों में शामिल होने के मौके आज आपको मिलेंगे। प्रथम नवरात्र पर आज आपकी राशि में मंगल योग बने हुए हैं। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी दूसरे लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। प्रमाेशन के याेग भी आज बने हुए हैं। आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहने वाला है। मानसिक रूप से भी आज आप खुद को सरल महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए थे उनमें कमी आएगी। आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं लेकिन आज आप किसी गरीब व्यक्ति की मदद करेंगे। आज आपके हाथों से दूसरों का भला होने के योग भी बन रहे हैं। आज इन्हीं कार्यों की वजह से आपको सामाजिक रुप से सम्मान मिलेगा और लोग आपके इन कार्यों की सराहना करेंगे। भाग्य आज आपके साथ है इसलिए जो भी कार्य करें उसमें सफलता मिलेगी लेकिन जल्दबाजी करना उचित नहीं है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए शनिवार 6 अप्रैल का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आत्मविश्वास से आप दिनभर भरे रहेंगे। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रथम नवरातत्र पर कुछ विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन खुद ही परास्त हो जाएंगे। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। सीनियर से भी आज आपको सचेत रहना होगा। अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। कार्यों में लापरवाही उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। आप जितना कार्य कर रहे हैं उसका प्रदर्शन करना भी उतना ही जरूरी है। पिछले कई दिनों से जो नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे ताे आज उसे आज शुरू करना उचित नहीं है। नवरात्रि के प्रथम दिन आप नए कार्य करेंगे तो अच्छे फल प्राप्त होंगे। छाेटी-छाेटी बाताें पर गुस्सा करने से बचें। जब घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। पेट के विकार का कारण बन सकता है। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन साथ ही खर्च भी आज दिखाई दे रहा है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और धन लाभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो