सहारनपुर

अपडेट: सहारनपुर के चार नए कोरोना मरीजों में एक विदेशी भी

Highlights

सहारनपुर में अब तक पांच लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
इन पांच में एक विदेशी हैं ताे एक 19 साल का लड़का भी शामिल है

सहारनपुरApr 07, 2020 / 08:20 am

shivmani tyagi

Corona: Wuhan would be built in Bhilwara if kept silent

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में कोरोना ( COVID-19 ) ने अब अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां पर पांच मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह सभी पांचों जमाती हैं और इनमें एक विदेशी भी शामिल है जाे 20 मार्च काे दिल्ली से सहारनपुर आया था।
यह भी पढ़ें

नहीं सुधर रहे लाेग: सहारनपुर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे पांच गिरफ्तार

इससे भी अधिक चौंका देने वाली बात यह है कि सहारनपुर में जमातियों की संख्या का ग्राफ 543 तक पहुंच गया है। यानी अब तक सहारनपुर में देश विदेश से आए 543 जमाती मिल चुके हैं। इन सभी 543 जमातियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इनमें से जितनों में भी अब कोरोना जैसे लक्षण सामने आएंगे उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इन 543 जमातियों में 72 विदेशी जमाती भी शामिल हैं। अब सहारनपुर (Saharanpur ) में अब जिन 4 लोगों की कोरोना वायरस ( Covid 19 ) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से एक विदेशी है। सहारनपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला असम के बुजुर्ग जमाती में सामने आया था।
यह भी पढ़ें

शामली में Corona के 3 नए मामले सामने आए, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 11

सहारनपुर जिला चिकित्सा अधिकारी बीएस साेढी ने बताया कि जिन चार जमातियों की रिपाेर्ट नोवेल कोरोना ( कोरोना वायरस ) पॉजिटिव आई है उनमें से एक नाम सेख बसी है जाे आंध्रा प्रदेश के रहने वाले हैं। दूसरे का नाम सेख मोहद्दीन है यह भी आंध्रा प्रदेश के ही रहने वाले हैं। यह दोनों दिल्ली से 15 मार्च को सहारनपुर आए थे। तीसरे का नाम तालिब है जिसकी उम्र महज 19 साल है। यह पंजाब से सहारनपुर आया है। 18 मार्च को यह सहारनपुर पहुंचा था और माहीपुरा में रह रहा था। इनमें चाैथा विदेशी है जिसका नाम ताहिर बेग है ये रशिया के किर्गिस्तान का रहने वाला है और 20 मार्च काे दिल्ली से सहारनपुर आया था।
यह भी पढ़ें

Breaking: सहारनपुर की 4 और रिपाेर्ट पॉजिटिव, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई पांच

Home / Saharanpur / अपडेट: सहारनपुर के चार नए कोरोना मरीजों में एक विदेशी भी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.