scriptExclusive: सहारनपुर मंडल में लॉक डाऊन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने लगाया 39 लाख का जुर्माना | Police imposed a fine of Rs 39 lakh in Saharanpur-Muzaffarnagar shamli | Patrika News

Exclusive: सहारनपुर मंडल में लॉक डाऊन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने लगाया 39 लाख का जुर्माना

locationसहारनपुरPublished: Mar 27, 2020 01:12:20 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

पुलिस की ओर से सख्त हिदायत देने के बाद भी लोग गैर जरूरी कार्यों से घर से बाहर निकल रहे हैं और 2 दिन में पुलिस ने ऐसे लोगों पर 39 लाख का जुर्माना लगाया है।

होम आईसोलेशन की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम घुम रहे थे विदेश से आए दो युवक, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

होम आईसोलेशन की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम घुम रहे थे विदेश से आए दो युवक, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

सहारनपुर। मंडल में कोरोना का पहला मामला सामने आ चुका है। बावजूद इसके लोग संजीदा नहीं हैं और गैर जरूरी कार्यों से अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसका खुलासा पुलिस की दाे दिन की कार्रवाई में भी साफ हाे चुका है।
यह भी पढ़ें

Lockdown: Noida Police ने अनीस को पहुंचाया उसकी गर्भवती पत्नी के पास, तमन्ना ने बेटे का नाम रखा रणविजय

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सहारनपुर-शामली और मुजफ्फरनगर पुलिस ने गैर जरूरी कार्यों से घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से दाे दिन में 39 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के अनुसार सहारनपुर मंडल में धारा 188 के तहत 199 मामले 26 मार्च की दोपहर तक दर्ज किए गए। इनमें 1020 लोगों पर कार्रवाई हुई है जबकि 966 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में 515 विदेश से आए लोगों की नहीं जानकारी, एअरपोर्ट अथॉरिटी की सूची के बाद प्रशासन ने शुरू की तलाश

उन्होंने यह भी बताया कि तीनों जिलों में 172 नाके और बैरियर बनाए गए हैं। पुलिस ने लॉक डाउन के बाद 26 मार्च तक 12,554 वाहनों को चेक किया, इनमें से 4,920 वाहनों के चालान किए गए जबकि 934 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इन सभी से 39 लाख 13 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में 515 विदेश से आए लोगों की नहीं जानकारी, एअरपोर्ट अथॉरिटी की सूची के बाद प्रशासन ने शुरू की तलाश

सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार 26 मार्च तक धारा 188 के तहत 163 मामले दर्ज हुए। इनमें 848 लोगों पर कार्रवाई हुई जबकि 830 लोग गिरफ्तार किए गए। जनपद में 68 बैरियर बनाए गए हैं और 7,499 वाहन चेक किए गए। इनमें से 2,888 वाहनों का चालान किया गया और 744 वाहन सीज किए गए। इनके अलावा 34 लाख 89 हजार 300 रुपए जुर्माना भी लगाया गया।
यह भी पढ़ें

Lockdown: घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, फिर दिखा हैरान करने वाला मंजर



मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार 26 मार्च तक धारा मुजफ्फरनगर पुलिस ने धारा 188 के तहत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया इनमें 94 लोगों पर कार्यवाही हुई। 94 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिलेभर में 83 बैरियर बनाए गए हैं। कुल 3,616 वाहन चेक किए गए इनमें से 1,192 वाहनों को चालान किया गया और 160 वाहन सीज कर दिए गए। वाहन चालकों पर 3 लाख 94 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
यह भी पढ़ें

Lockdown: घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, फिर दिखा हैरान करने वाला मंजर

शामली एसपी विनीत जायसवाल के अऩुसार 26 मार्च तक धारा 188 के तहत 15 मुकदमें दर्ज हुए। 78 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही हुई। इनमें से 42 लोग गिरफ्तार किया गए। 21 बैरियर शामली में बनाए गए हैं और 1439 चेक किए गए इनमें से 840 वाहनों का चालान किया गया। 30 वाहन सीज किए गए और 100000 से अधिक जुर्माना लगाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो