script

इलाज कराने आई महिला से मेडिकल कॉलेज में रेप, वार्ड बॉय बर्खास्त

locationसहारनपुरPublished: Mar 25, 2022 04:22:22 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आई एक महिला के साथ वार्ड ब्वाय ने ही दुष्कर्म कर लिया। पता चलने पर वार्ड ब्वाय को नौकरी से हटा दिया गया।

Symbolic Photo of Women Rape in Pratpgarh

Symbolic Photo of Women Rape in Pratpgarh

सहारनपुर। महिलाएं अब अस्पताल के बेड पर भी सुरक्षित नहीं। सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद आरोपी वार्ड बॉय को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर आती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।

वार्ड बॉय के खिलाफ यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने की है। प्राचार्य को मिली शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक वार्ड बॉय ने महिला के साथ अभद्रता की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल आई थी। जब इस बात का पता महिला के परिजनों को चला तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से इसकी शिकायत की। महिला के साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार के आरोप लगने पर प्राचार्य ने आउटसोर्सिंग वाले वार्ड बॉय को तुरंत नौकरी से हटा दिया। महिला के परिजनों अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है जैसे ही तहरीर मिलती है कार्यवाही की जाएगी। उधर प्राचार्य डॉकटर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के माध्यम से आउट सोर्स पर हेल्थ कर्मी रखे जाते हैं। कंपनी अवनीपरिधि की ओर से शिकायत आई थी और युवती से अभद्र व्यवहार करने दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने की बात बताई गई थी। इसी आधार पर कंपनी के बोर्ड पर को नौकरी से हटा दिया गया है, सभी को राय दी गई है कि अगर महिलाओं के साथ कोई भी किसी भी तरह की अभद्रता की जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी

ट्रेंडिंग वीडियो