scriptवृषभ राशि वालों काे आज मिल रहा भाग्य का साथ बनेंगे बिगड़े काम, जानिए बुधवार का राशिफल | Rashifak in hindi 16 0ctober 2019 | Patrika News

वृषभ राशि वालों काे आज मिल रहा भाग्य का साथ बनेंगे बिगड़े काम, जानिए बुधवार का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Oct 15, 2019 11:17:51 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
बुधवार का चंद्र राशिफल से जानिए भविष्यफल

वृषभ राशि : अचानक फायदा होने के 23 से 29 सितंबर तक बन रहे योग, देखें अपना पूरा राशिफल

वृषभ राशि : अचानक फायदा होने के 23 से 29 सितंबर तक बन रहे योग, देखें अपना पूरा राशिफल

16 अक्टूबर 2019 बुधवार के चंद्र राशिफल से जानिए अपना भविष्यफल। वृषभ राशि का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ।

वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से अच्छा बीतने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी योजनाओं को सफल बनाने में सहायक साबित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से भी मुलाकात होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कोई नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। बुधवार आज आपकी राशि में पूर्णता के योग बने हुए हैं। इसलिए समय की बर्बादी करना उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें। जब तक आपसे ना कहा जाए दूसरों को सलाह देना ठीक नहीं रहेगा। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो