script

1 जुलाई 2019 साेमवार का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 01, 2019 02:03:12 am

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
1 जुलाई 2019 साेमवार का सभी राशियाें का राशिफल

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

1 जुलाई 2019 साेवार के दिन क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए माह का पहला दिन। यह जानने के लिए आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल। सभी राशियाें का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, अ
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन शत्रु मुखर होने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक चिंताएं भी आज आपको घेरने की काेशिश कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चिंता से आप घिर सकते हैं इसलिए ध्यान रखिएगा वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। किसी को भी अपने मुंह से ऐसी कोई बात नहीं कहनी है जो दूसरों को हानि पहुंचाती हो या आघात पहुंचाती हाे। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।
राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
सप्ताह का पहला दिन यानि सोमवार आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज खुद को प्रस्तुत करने का समय है। आप जो कार्य कर रहे हैं उनका प्रस्तुतीकरण भी बेहद आवश्यक है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। खर्च की आशंकाएं भी आज आपके साथ लगी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई भी कदम आपको आज नहीं उठाना चाहिए। सोच समझकर ही निर्णय करने हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। मन में चिंता रहेगी किसी आशंका को लेकर घबराहट हो सकती है लेकिन दिन सामान्य रूप से अच्छा ही बीतने वाला है। शुभ कार्यों में खर्च होने की संभावनाएं हैं। धैर्य आज आपको बनाकर रखना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जब घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं का विशेष ध्यान आपको रखना होगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण आपको करना चाहिए। देवों के देव महादेव का विशेष आशीर्वाद आज मिथुन राशि वालों को प्राप्त है।

राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। कई स्रोत से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं लेकिन अपने ही कुछ लोग रुकावट पैदा कर सकते हैं। आज आपको अपने आसपास के माहौल पर भी ध्यान रखना चाहिए। आपके इर्द-गिर्द ऐसे लोग भी हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज विद्युत उपकरणाें से आपको बचकर रहना होगा। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी है। दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए बेहद शुभ है।

राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे या फिर पिछले कई दिनों से आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो आज का दिन शुभ है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। संतान को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना है। जिन लोगों को अपने पूर्व में पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज की याद दिलाएं।

राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धन जो आपके पास आना है उसके रास्ते खुलेंगे आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए। हनुमान आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति लाएंगे। आज आपको कोई भी ऐसी बात भूलकर भी नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो। अति उत्साह में आज किसी से भी आपको बात नहीं करनी है जल्दबाजी में काेई निर्णय करने से भी बचना है। आप आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।

राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। आज सामान्य से अधिक कार्य आपको करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको शारीरिक रूप से थकान भी महसूस हो सकती है लेकिन याद रखिएगा आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज जितना कार्य आप करेंगे उतना ही फल प्राप्त कर सकते हैं लेकिन आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज जीवनसाथी से बहस करने से भी आपकाे बचना हाेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च भी आ सकता है इसलिए पैसा बचा कर रखें। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।

राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहतर साबित होने वाला है। आपकी आर्थिक परेशानियों का हल आज से शुरू हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से आप घिरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी लेकिन आपको एकाग्रता बढ़ानी होगी। आपका मन चंचल बना हुआ है। मन इधर उधर भाग रहा है। आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने का समय है। अगर आप प्रिय से अपने मन की बातें शेयर करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं आपको सफलता प्राप्त होगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी आपको प्राप्त होगा। आध्यात्म की ओर आपका ध्यान बढ़ेगा। ध्यान रखिए आज वाहन चलाते समय रफ्तार से आपको दूरी बनाकर रखनी है। अधिक रफ्तार आपके लिए उचित नहीं है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए 1 जुलाई 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। मानसिक रूप से आज आप खुद को सरल महसूस करेंगे। कुछ कार्यों को लेकर अरुचि बढ़ सकती है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जब आप यात्रा पर हाें तो खाने-पीने पर आपको कंट्रोल करना होगा। आज बाहर का भोजन आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आपको पेट के विकार हो सकते हैं। पानी पीते समय भी आपको आज थोड़ा सा सचेत रहना होगा आज दूषित पानी से रोग होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। माता पिता का आशीर्वाद बनाकर रखिएगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना आज आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।

राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन आज कम बोलना आपके लिए उचित रहेगा। आप जितना अधिक बोलेंगे उससे बहस करेंगे उतनी हीविवाद होने की आशंकाएं बढ़ती जाएंगी। आज जीवन साथी से भी आपको थोड़ा सा बहस करने से बचना चाहिए। शत्रु आज मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन भाग्य आपके साथ है। क्रोध से बचना ।है गुस्से में उठाए गए कदम नुकसान की ओर ले जाएंगे। आज जितना धैर्य बनाकर रखेंगे उतना अच्छा है। मधुर वाणी से कार्य पूर्ण होने वाले हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अगर आज आप किसी से भी बात करते हैं तो भविष्य में आपको इसके नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आज अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।
राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। मन आपका चंचल बना रहेगा किसी अनजान डर से आप दिनभर घिरे रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। संतान के प्रति भी चिंताएं बढ़ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि भाग्य आपके साथ है और लाभ के योग बने हुए हैं। अचानक लाभ भी आपको हो सकते हैं जीवनसाथी से भरपूर प्रेम भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। कल पर निवेश को डाल दें। एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही निवेश करें। आज किसी ब्राह्मण को भोजन कराना आपके लिए शुभ है।
राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखना होगा आज रिश्तेदारों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उनमें गति आएगी, सफलता प्राप्त होगी। ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय सचेत रहना है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। आज बिन बुलाए किसी के भी कार्यक्रम में जाना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसे में आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना के लिए शुभ है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो