scriptआज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Rashifal 12 February Hindi Rashifal 2019 Today Rashifal Tuesday Rashi | Patrika News

आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 12, 2019 08:58:49 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka rashifal 12 February 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal आज का राशिफल: जानिए मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज जीवन साथी से विवाद होने की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए बहस करने से आपको बचना है। आज आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं रहेगा। इसलिए आपको तनाव हो सकता है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए लाभ के योग हैं लेकिन आज किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास करना मेष राशि वालों के लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको दूसरों के विवादों में पड़ने से बचना चाहिए। आज आपको वाहन चलाते समय भी थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अच्छी बात यह है कि आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी और धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई वाला हो सकता है। अपने कार्यों पर ध्यान दें। दूसरों के सहारे कार्यों को ना छोड़े। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव आप के संकट हरने वाले हैं।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दुख और सुख आज साथ साथ चलेंगे। आज अपनी वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। अपने मुख से आपको कोई भी ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो। परेशान करने वाली हो ऐसा करने से आपका तनाव बढ़ सकता है। आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज आपको जल्दबाजी करने से भी बचना है। कोई भी कदम उठाने से पहले सोच समझ कर ही आगे बढ़ना है। अच्छी बात यह है कि आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज भाग्य कर्क राशि वालों के साथ है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उन में आपको सफलता मिलेगी लेकिन गणेश जी कहते हैं कि आज आपको धैर्य रखना चाहिए। जल्दबाजी से आपको बचना चाहिए आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। आज स्वादिष्ट भोजन में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्तो में मजबूती आएगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज उदासी आप को घेरने की कोशिश कर सकती है तनाव बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज खर्च की आशंका भी आपके साथ दिखाई दे रही है। आज आपको कार्य भी अधिक रहेंगे एक एक समय में दो या दाे से अधिक कार्य आपको करने पड़ सकते हैं। आज धैर्य आपके लिए बेहद आवश्यक है जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण आपको करना चाहिए।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आज कुछ ऐसे घटनाक्रम हो सकते हैं, जो आपको उदास कर देंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आप की क्षमता कम हो रही है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जब आप घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में ध्यान रखिएगा। आज पारिवारिक विवाद होने की आशंका भी आपके साथ बनी हुई है। इसलिए बहस करने से आपको बचना है वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता रखिए। आपके सभी कार्य संपूर्ण होंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा गुस्से वाला रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इसलिए आपको गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है। आज माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों का स्वास्थ्य गड़बड़ आ सकता है लेकिन अच्छी बात यह है यह है कि आज जो कार्य आप करेंगे उन में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी कठिनाइयों वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीनियर से विवाद होने की आशंका दिखाई दे रही हैं। इसलिए अपने कार्याें पर ध्यान दें और आज सीनियर की बात काटने से बचें। आज ट्रांसफर की आशंकाएं भी आपके साथ बनी हुई हैं। आपका कार्यक्षेत्र बदला जा सकता है या फिर कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। राजनीति में जो लोग हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज लोग आपकी बात को सुनेंगे और आप बेहतर ढंग से अपनी बातों को दूसरों के समक्ष रख सकेंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए देना अच्छा है भाग्य आपके साथ है आज घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज वाहन सुख आपकी राशि में दिखाई देता है। आज माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने ही कुछ लोग आपसे धोखा करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी जरूरी दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें, समझ लें। कारोबारी और व्यापारियों को भी आज साझे के व्यापार में थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज दिनचर्या आपकी बिगड़ी रहेगी। आज अचानक कुछ ऐसे कार्य आन पड़ेंगे जो आपकी दिनचर्या को गड़बड़ा देंगे। आज आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए। गुस्से से बचना चाहिए छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मकर राशि वालों को अचानक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज की गई यात्रा लाभ के योग देने वाली हैं लाभ के पद पर हैं इसलिए आज जो भी कार्य करें एकाग्रता के साथ करें। आज समय की बर्बादी करना उचित नहीं है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है संतान के प्रति जो चिंताएं चल रही थी उनमें आज कमी आएगी और दोपहर बाद आपको अच्छा समाचार मिलेगा। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी बनी हुई है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें वस्तुओं को खरीदने से अभी बचे जिनकी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज मंगलवार को आप राम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए हनुमान आज आपके सभी कष्ट हर लेंगे। कुंभ राशि वालों को आज अन्न का दान करना चाहिए। अन्न का दान करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आज विवाद हो सकते हैं। आपके मुंह से ऐसी बातें निकल सकती हैं जो विवाद का कारण बनेगी। इसलिए आज आपको बातचीत करते हुए शब्दों का सही चयन करने की सलाह दी जाती है। आज वरिष्ठाें का सम्मान कीजिए। दोपहर बाद घर पर कुछ ऐसे मेहमानों का आगमन होगा जो माहौल को बेहतर कर देंगे और आपके आसपास का माहौल भी ठीक हो जाएगा। आज आप शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। कार्यों की अधिकता हो सकती है आज कुछ अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारियां भी आप को सौंपी जा सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो