scriptशनिवार आज तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानिए अपना राशिफल | Rashifal 14 march 2020 Daily Horoscope in hindi Saturday rashifal | Patrika News

शनिवार आज तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानिए अपना राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Mar 14, 2020 09:04:17 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

शनिवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन

aaj_ka_rashifal.jpg

राशिफल

शनिवर आज 14 मार्च 2020 का राशिफल: शनिवार आज विशाखा नक्षत्र है और दोपहर 12:00 बजे के बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। सुबह हर्षण योग बन रहा है। शाम 5:30 बजे के बाद वज्र योग प्रभावी हो जाएगा। चंद्रमा आज तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए जानते हैं चंद्रमा की बदलती की स्थिति और बन रहे योग सभी 12 राशियों पर क्या असर डाल रहे हैं। पंडित राेहित वशिष्ठ और आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी बता रहे हैं सभी राशियों का राशिफल

मेष राशिफल : कहता है कि आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। मन को काबू रखना आवश्यक है। आपके आसपास का माहौल आपके अनुरूप है। दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी


आज का वृष राशिफल : कहता है कि थोड़ा सा चुनौती भरा समय है। अविश्वास की भावना मन में घर कर सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्च की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। आज किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना चाहिए।

मिथुन राशिफल : कहता है कि आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की राशि में ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई है लेकिन इसके साथ ही प्रमोशन के योग भी दिखाई दे रहे हैं।
कर्क राशिफल कहता है कि आज समस्याओं को सुलझाने का समय है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वाहन और भवन सुख के योग आपकी के राशि में आज बने हुए हैं।
सिंह राशिफल कहता है कि उनसे आत्मविश्वास को भरा हुआ महसूस करेंगे। धैर्य में कमी आ सकती है। मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करें। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विशेष कृपा सिंह राशि वालों पर बनी हुई है।
कन्या राशिफल कहता है कि आज कन्या राशि वालों को शांत रहना चाहिए। अधिक चिंतन-मनन उचित नहीं है। कुछ मामले ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए। भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें।

तुला राशिफल कहता है कि आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। समय चुनौती भरा है लेकिन धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आज रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।

वृश्चिक राशिफल कहता है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से थोड़ा अधिक चुनौती भरा रह सकता है। आज शनि देव मंदिर में सरसों के तेल से दीप दान करें ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।

धनु राशिफल कहता है कि उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं लेकिन आज मित्रों का सहयोग मिल रहा है। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

मकर राशिफल कहता है कि आज कुछ ऐसे कार्य आपको करने पड़ सकते हैं जिन्हें करने के लिए आप इच्छुक नहीं होंगे। सामान्य से अधिक मेहनत आपको दैनिक कार्यों में करनी पड़ सकती है। आज का दिन चुनौती भरा है लेकिन कर्म से फल मिलेगा
कुंभ राशिफल कहता है कि संयमित रहना आवश्यक है। गुस्सा उचित नहीं है। पारिवारिक सदस्यों का साथ मिल रहा है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको मिलेंगे। वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में बनी हुई हैं।
मीन राशिफल कहता है कि आज मीन राशि वालों को अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी। गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है। संतान के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मौसम का असर संतान के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो