script15 मार्च आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Rashifal 15 march 2019 Daily Rashifal Horscope predictions | Patrika News

15 मार्च आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Mar 15, 2019 07:22:25 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal 15 March 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen rashi

saharanpur

rashifal 12 march 2019

aaj ka Rashifal 15 march 2019 आईए जानते हैं मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल। सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज चुनौतियों का सामना मेष राशि वालों को करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि दोपहर तक कुछ परेशानियां जरूर रहेंगी लेकिन शाम तक समस्याएं खत्म हो जाएंगी। आज समस्याएं अपने साथ समाधान लेकर आएंगी। बातचीत करते समय सकारात्मक रहिएगा। शब्दों का चयन ठीक तरह से करना है। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। मधुर वाणी से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। अगर आज निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है लेकिन एक्सपर्ट की सलाह के बगैर निवेश करना उचित नहीं है। लंबी अवधि में निवेश करना अच्छा रहेगा। आज पिता से अचल संपत्ति के मामले में आपको लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। पुराने अटके हुए मामलों को सुलझाने का समय है लेकिन गुस्सा करने से बचें। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह भी आपकाे दी जाती है। यात्राएं भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रही हैं। आज की गई यात्रा लाभ के पद पर रहेंगी।, लाभ देने वाली हैं। परिवार के सदस्यों और मित्रों की ओर से भरपूर सहयोग आजा को मिलने वाला है। आज किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन सामान्य रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव आज दिन भर रहेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए कुछ चुनौतियां दोपहर के समय आ सकती हैं। आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है लेकिन अच्छी बात यह है कि आप आज मेहनत में सफल होंगे। ध्यान रहे आज जल्दबाजी आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। जल्दबाजी में उठाया गया कदम लिया गया निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए आज आपकाे माहाैल को समझकर ही आगे बढ़ना है। धैर्य बनाकर रखें, आत्मविश्वास बनाए रखें। आज आपको सफलता मिलेगी। आपके अंदर वह हुनर है जिसके बल पर आप परिस्थितियाें को समझ लेते हैं और आपको पहले से ही आभास हो जाता है कि आने वाले समय में क्या होने वाला है। इसलिए आज अपने इस गुण का इस्तेमाल करके ही भविष्य के फैसले लें। वाणी में मधुरता बनाकर रखें, धैर्य बनाकर रखें। यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के याेग आपकी राशि में दिख रहे हैं। इस मुलाकात से आपका मन प्रसन्न होगा पिछले कुछ दिनों से जो परेशानी आपको घेरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें। आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय करना उचित नहीं है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज संतान सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताआें में आपकी कमी आएगी। अच्छे समाचार आपको संतान की ओर से मिलेंगे। बच्चों के एडमिशन के लिए भी आज अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज अपने आसपास के माहौल पर ध्यान रखिएगा। आज सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं चुगली कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने कार्य पर ध्यान देना है। आज कोई भी कार्य सहकर्मियों के सहारे आपको अधूरा नहीं छोड़ना है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हाेगी। अपने मुख से ऐसी कोई बात आपको दूसरों को नहीं कहनी है जो किसी को आघात पहुंचाती हो, बुरी लगती हो। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा और अचानक धन वर्षा भी हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए आज रोजगार के अवसर दिखाई दे रहे हैं। आज कोई ऐसा सौदा आप कर सकते हैं जो आपको फायदे देगा। व्यापारी और कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मिथुन राशि वाले आज अपने प्रिय को अपने मन की बातें बता सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बात कीजिए बच्चों से बातें कीजिए और परिवार को समय दीजिए। एेसा करने से जीवन रस में वृद्धि होगी
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन खर्च किया आशंका आपकी राशि में साथ में बन रही है। इसलिए आपको खर्च करते समय थोड़ा सावधानी बरतनी हाेगी। आज उन वस्तुओं को खरीदने से आपको बचना है जिनकी बहुत ज्यादा आवश्यकता अभी आपको नहीं है। आज कुछ विरोधाभास भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अगर पिछले कई दिनों से कोई नया काम करने की योजना बना रहे थे तो आज टाल दें। आज नया कार्य शुरू करने का योग आपकी राशि में नहीं है आज पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा कीजिए। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और आलस कुंडली मारे बैठा है। इसलिए आज आपको आलस घेरने की कोशिश करेगा लेकिन आपको आलस को त्याग देना है। जो लोग बेरोजगार हैं नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज रोजगार मिलने के नौकरी मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज अपने ही लोग आप से नाराज भी हो सकते हैं लेकिन आपको उन्हें मना लेना है। आज बातों से ही आपके सभी कार्य बन जाएंगे। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए 15 मार्च 2019 का दिन अच्छा है लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें। अगर आपने लोन लिया हुआ है, ऋण लिया हुआ है तो आज उसे चुकाने का समय है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिन लोगों का पैसा आप पर उधार उनको आज पैसा लौटा दीजिए। आज किसी को अपने हाथ से पैसा उधार देना आपके लिए उचित नहीं है। आज कर्ज उतारने का समय है कर्ज लेना आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आपको कर्ज नहीं लेना चाहिए। आज आपकी राशि में यात्रा के योग भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन यात्रा के दौरान आपको परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आज जब तक बहुत ज्यादा आवश्यकता ना हो यात्रा करने से बचें। आज पारिवारिक समस्याएं भी आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज प्रेम के इजहार करने का समय नहीं है। जल्दबाजी ना दिखाए अपने प्रेमी की ओर से ही आपको अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आपके स्वभाव में आज चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। इसे दूसरों पर प्रदर्शित ना होने दें। ऐसा होने से लोगों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह घर कर सकते हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कन्या राशि वालों के लिए आज लाभ के योग नए कार्यों में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए साझे का बिजनेस अच्छा है। साझे के बिजनेस में आज लाभ के याेग कन्या राशि वालाें की राशि में बन रहे हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए भी आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको आज थोड़ा मेहनत करनी चाहिए। आज नई योजनाओं पर काम करिए। नए अवसर आपको मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य से आज आपको बहस नहीं करनी है। आज बहस करने से कार्य बिगड़ सकते हैं। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं का ध्यान रखिए। जरूरी वस्तुएं और कागजात खोने की आशंकाएं भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रही हैं।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन अच्छा है। आज अचानक धन लाभ के योग तुला राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज दिन भर आप अनोखी ऊर्जा से भरे रहेंगे। सामान्य से अधिक कार्य आपकाे आज करने पड़ सकते हैं लेकिन आप थकान महसूस नहीं करेंगे। आज जो अनोखी ऊर्जा आप अपने अंदर महसूस कर रहे हैं उसका सदुपयोग कीजिए। अच्छे कार्यों में आज आपको समय बिताना चाहिए। आज समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए आज रोजगार के अवसर हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज कुछ रोचक करने का समय है। कुछ नया करने का समय है। अगर आप लंबे समय से एक ही कार्य कर रहे हैं तो आज कुछ अलग कीजिए। आज मंन की सुनिए जो आपका मन कहता है वह आज आपको करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक रुप से संतुष्टि मिलेगी आैर आप अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। बच्चों से बातें कीजिए उनके मन को टटोलने की कोशिश कीजिए। ऐसा करके आप बच्चों के लिए भविष्य की योजनाएं अच्छी बना लेंगे। आज जीवनसाथी से भी आपको आर्थिक मामलों पर सलाह करनी चाहिए और भविष्य की योजनाएं तैयार करनी चाहिए।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का
अच्छा है आज धन लाभ के योग वृश्चिक राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं यात्रा के योग भी बन रहे हैं लेकिन आज वृश्चिक राशि वालों को यात्रा करते समय थोड़ा सावधानी बरतनी है। वाहन चलाते समय सावधान रहना है, सचेत रहना है। आज सड़क पर दूसरे लोगों की गलतियों का खामियाजा वृश्चिक राशि वालों को उठाना पड़ सकता है। इसलिए सचेत रहें सावधान रहें जब तक बहुत ज्यादा आवश्यकता ना हो वाहन चलाने से बचें। आज दोपहर बाद किसी ऐसे व्यक्ति से आप का मिलना होगा, एेसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम आएगा और आपके लिए नए रास्ते विकास के लेकर आएगा। आज कुछ ऐसे साैदे भी आपके सहयाेग से हाेंगे जो आपके लिए लाभ के पद पर रहेंगे। अचल संपत्ति से लाभ के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों को आज परिवार को समय देना चाहिए। बच्चों से बातें करें जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए, ऐसा करने से रिश्ते में मजबूती आएगी और पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। पिछले कुछ दिनों से जो चिंताएं आपको घेरे हुए थी उनमें कमी आएगी। बच्चों की पढ़ाई के प्रति उनके भविष्य के प्रति जिन चिंताओं को लेकर आप परेशान हैं उनमें भी आज कमी आएगी लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज मौसम का असर भी आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन अच्छा है। आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सहयोगी भी आपका सहयोग करेंगे। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें सहकर्मियों से आज तारीफ मिलेगी और अच्छे रिश्ते स्थापित होंगे जो लोग व्यापारी हैं, कारोबारी हैं वह भी आज प्रगति के पथ पर रहेंगे। व्यापारियाें आैर काराेबारियाें के भाग्य में भी आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर पिछले कई दिनों से नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे अपने व्यापार में विस्तार करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन शुभ है। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आज परिवार के साथ यात्रा के योग भी धनु राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी आज खुशियां आएंगी। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए सावधान रहें सचेत रहें। अगर पहले से बुजुर्ग व्यक्ति दवाइयां ले रहे हैं तो उन्हें नियमित रूप से दवाइयां देते रहें। आज किसी ब्राह्मण को पानी का दान करना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन अच्छा है। आज प्रेम आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। आज अपने प्रेम की अभिव्यक्ति आप कर सकते हैं। अपने प्रिय से अपने मन की बातों का इजहार आप कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आज भावनाओं में बहकर कोई भी जल्दबाजी आपको नहीं करनी है। बुद्धि और विवेक के साथ ही कदम आगे बढ़ाना है। खासकर व्यापारिक मामलों में आपको आज मन की नहीं दिमाग की सुननी होगी और गंभीरता से निर्णय करने होंगे। किसी भी विषय पर अधूरी जानकारी के साथ कोई भी निर्णय करना आज उचित नहीं है। धैर्य बनाकर रखें। भाग्य आज आपके साथ है लेकिन आपके ग्रह कुछ समस्याएं पैदा कर रहे हैं। इसलिए संयम बहुत आवश्यक है। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसानदायक हो सकते हैं। आज निवेश करने से भी आपको बचना चाहिए। किसी को पैसा उधार देने से भी बचें। आज आपके हाथ से जो पैसा उधार दिया जाएगा वह लंबे समय तक वापस रोकने के योग नहीं बन रहे हैं। आज गुस्से में आकर कोई भी बात आपको ऐसी नहीं कहनी है, जो दूसरों को आघात पहुंचाती हाें। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी और मित्रों से आपको अच्छी सलाह आज मिलने वाली है। इसलिए जब आप किसी निर्णय को करने में खुद को असमर्थ महसूस करें तो ऐसे में जीवन साथी से मित्र से सलाह मांग सकते हैं। आपको अच्छी सलाह आज इन दाेनाें से मिलेगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 15 मार्च 2019 का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी लेकिन अपने व्यवहार में आपको सरलता रखनी है। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। आज नए लोगों से बहस होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। सड़क चलते भी कुछ लोग आपसे विवाद करने की कोशिश करेंगे उलझने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको संयम बरतना है। आज ऑफिस और परिवार को अलग-अलग रखिएगा। दोनों के घालमेल से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। बच्चों को समय दीजिए परिवार के सदस्यों से बातें कीजिए। पिछले लंबे समय से अगर आप एक ही तरह के कार्य कर रहे हैं तो आज अपने कार्यों को छुट्टी लेकर कुछ नया करने का समय है। आज मन की बात सुनना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने किसी पुराने शाैंक को दोहरा सकते हैं। अच्छा संगीत सुन सकते हैं । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। आज श्री राम आपके सभी कष्ट हरेंगे।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए नया कार्य करने से आपको बचना है। पुराने रुके हुए कार्यों में आप मेहनत कर सकते हैं। उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आप महसूस कर सकते हैं। आज आर्थिक परेशानियां भी आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। पारिवारिक समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय करने जा रहे हैं निवेश करने जा रहे हैं तो उसके लिए भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आज एक्सपर्ट की सलाह के बगैर कोई भी निवेश करना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से आप नुकसान उठा सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपकी समस्याएं कम होंगी और दिनचर्या सामान्य रूप से बीतेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो