scriptAaj ka Rashifal मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि | Rashifal 16 april 2019 Daily rashifal Today Horoscope 16 april 2019 | Patrika News

Aaj ka Rashifal मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

locationसहारनपुरPublished: Apr 16, 2019 07:02:18 am

Submitted by:

shivmani tyagi

– Aaj ka Rashifal Today Horoscope Daily Rashifal 16 april 2019
– मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन

Aaj Ka rashifal

Aaj Ka rashifal

16 अप्रैल 2019 आज चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान है। आज दाे शुभ याेग बन रहे हैं। रात दस बजे तक वृद्धि याेग रहेगा। इसके बाद ध्रुव याेग आरंभ हाे जाएगा। आईये जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत अच्छे ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय पुराने वादे पूरे करने पर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं घेरने की कोशिश कर सकती हैं। तनाव हो सकते हैं। अगर आपने किसी से उधार लिया है ताे आज उधार चुकाने का समय है। इसलिए आज अच्छा सोचें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। जो लोग कारोबारी हैं व्यापारी हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाओं का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्र-छात्राओं के लिए समय अच्छा है। अध्ययन करने का समय है आज किया गया अध्ययन भविष्य में आपके काम आएगा आज किसी से भी विवाद नहीं करना है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, वा, वी, वू, वे, वाे
दिन अच्छा रहने वाला है व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा आर्थिक समस्याएं आज खत्म होंगी। आज से आपके अच्छे दिन शुरू होने वाला हैं। पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है। निवेश करना चाहते हैं तो अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपको भावनात्मक जुड़ाव हो सकते हैं। आज प्रिय को अपने मन की बातें आप शेयर कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे लोग आपको जानना चाहेंगे आपसे बातें करना चाहेंगे आज आपको हंसमुख चेहरा रखना है यही आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतर है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज प्रेम संबंधों की शुरुआत भी आप कर सकते हैं बच्चों के लिए आज अच्छे रिश्ते आएंगे पारिवारिक जीवन आज बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहना है सावधानी बरतनी है। अगर पहले से दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से दवाइयां लेते रहें आज बहनों और भाइयों के साथ विवाद हो सकते हैं इसलिए बहस करने से आपको बचना है आज जिद्दी भी आपको नहीं रहना है। मछलियाें काे अपने हाथों से भाेजन देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए देना अच्छा है जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है आज इंटरव्यू दे सकते हैं। आज आपको सफलता मिलेगी ध्यान रहे आज आपके लिए संयम बेहद आवश्यक है। आज संयम आपका इम्तिहान भी हो सकता है। जितना धैर्य बनाएं रखेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है। जो लोग अभी तक कुंवारे हैं जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं आज आप भी प्रिय को अपनी भावनाओं से अवगत करा सकते हैं अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं अपने स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सचेत रहना है सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज नए कार्य शुरू करने का समय है। आज से आपका अच्छा समय शुरू हो रहा है पिछले दिनों से जिन समस्याओं से जिन आर्थिक परेशानियों से आप घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। आय के साधन बढ़ेंगे और अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आपको दृढ़ निश्चय करने होंगे बार-बार अपना फैसला बदल ना आपके लिए उचित नहीं है। इससे आपका व्यक्तित्व प्रभावित हो रहा है समाज में आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है इसलिए जो भी निर्णय करें सोच समझ कर करें बार-बार ने बदलना और जल्दबाजी में निर्णय करना आपके लिए सही नहीं है। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्य आपको समझेंगे और रिश्ते में मजबूती आएगी।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप पिछले लंबे समय से एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं तो आज दिमाग काे स्वतंत्र छोड़ दें आज मंन की सुने आपका मन जो कहना चाहता है उसको सुनने का समय है। आज मन के अनुरूप कार्य कीजिए। आज कुछ रोचक अगर आप करते हैं तो उसका फल आपकाे जरूर मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आज आपको दोस्तों के साथ भी समय बिताना चाहिए। ध्यान रखिएगा जो झूठ किसी का नुकसान ना करता हो ऐसा झूठ बोलने में कोई परेशानी नहीं है। अगर आपके झूठ से किसी का भला हो रहा है और किसी को भी नुकसान नहीं हो रहा है तो आपको जिद्दी नहीं बनना है आप छोटा-मोटा झूठ बोल सकते हैं। आज परिवार में पारिवारिक सदस्यों की सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। भाई और बहन के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन दोपहर के समय कार्यों में कठिनाई आएगी। दैनिक कार्यों में भी आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको थोड़ा सा चतुर रहना होगा आपके आसपास के लोग ही आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं आपकी चुगली कर सकते हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें बेहद सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने कार्य के प्रति लापरवाही आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन आपकी राशि में कर्म प्रधान है इसलिए आप अपने कार्य पर ध्यान दीजिए जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी आज समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे याेग आज बने हुए हैं। अच्छे योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन कुछ अपने ही लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं। आपको लुभावने प्रस्ताव देकर विचलित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको बुद्धि और विवेक दोनों से ही काम लेना है। आज जो भी प्रस्ताव आप के पास आए उन्हें अच्छी तरह से परख लें जांच लें, उसके बाद ही आपको कोई निर्णय करना है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आपके आस पास अचानक कोई ऐसी घटना घट सकती है जो आपको हैरान कर देगी लेकिन ध्यान रहे आज दोपहर तक ही आपके लिए परेशानी का समय है। शाम के समय आपकी परेशानियां खत्म हो जाएंगी जो समस्याएं आपको घेरे हुए हैं उनमें भी आज कमी आएगी। आज किसी गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। गणेश जी कहते हैं कि आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। यह अच्छी बात है और आज आपको अपने इसी व्यवहार का लाभ मिलेगा। आज कुछ लोग आपके खिलाफ योजना बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप जिस तरह से दूसरों के साथ पेश आते हैं इसी का लाभ आपको मिलेगा और आपके किसी मित्र की वजह से आपके दुश्मनों की योजना फेल हो जाएगी। दुश्मन खुद ही परास्त हो जाएंगे। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए दिन अच्छा है लेकिन आज साझा व्यापार में आपको थोड़ा सचेत रहना है। पैसों के लेन-देन में भी आपको सावधानी बरतनी है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें आज दिया गया पैसा उधार लंबे समय तक वापस लौटने के योग आपकी राशि में नहीं हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा आज उतार-चढ़ाव दिनभर चलते रहेंगे। आपके साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जो आपको निराशा की ओर धकेलने की काेशिश करेंगी लेकिन ध्यान रहे आपको निराश नहीं होना है। मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहना है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आपके विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना है। विरोधी आपका कुछ नुकसान नहीं कर पाएंगे। आज अचानक एक ही समय पर अलग-अलग कार्य आन पड़ेंगे ऐसे में आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे लेकिन शाम के समय घर पर अच्छा माहौल आपको मिलेगा। बच्चों के साथ बातें कीजिए परिवार को समय दीजिए आप की दिनभर की थकान दूर हो जाएगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर के समय चुनौतियां आपको घेरने की कोशिश करेंगी। आज अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने का समय है। आज समय को आपको इधर उधर बैठकर बर्बाद नहीं करना है कार्यों पर ध्यान लगाइए जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतनी है। आज परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है आज नई नौकरी की तलाश भी आप सकते हैं पिछले दिनों आपने जो झूठ बोले थे उनकी वजह से आज आपको कुछ लोगों के बीच शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है या फिर आपको सवालों के घेरे में खड़ा हाेना पड़ सकता है। इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए और अगर आपको लगता है कि आपकी गलती है तो गलती मानने में आज आपको परहेज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपका मान बढ़ेगा और लोगों के मन में आपके प्रति जो पूर्वाग्रह बने हुए हैं वह भी खत्म होंगे
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है । मीन राशि वालों की आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है लेकिन भाग्य आज आपके साथ है। इसलिए आज आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी से आपको आज बनाकर रखनी है बहस करने से बचना है जीवनसाथी से बहस करना आपके लिए उचित नहीं है आज परिवार में बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। उनके स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना है। वाहन चलाते समय भी आज आपको सावधानी बरतनी है। सड़क पार करते समय भी सतर्क रहें। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है और विरोधी जो आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे आज वह भी खुद ही षडयंत्रों में घिर जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो