scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 16 जनवरी का राशिफल | Rashifal 16 january Horoscope prediction 16 january 2019 | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 16 जनवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 16, 2019 09:36:48 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi 16 january 2019

aaj ka Rashifal 16 जनवरी 2019 बुधवार आज सर्वार्थ सिद्धि याेग बन रहा है। आज का राशिफल सभी राशियाें के लिए महत्वपूर्ण है। आज पाैष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि हाेने की वहज से आज अधिकांश राशियाें में कर्म प्रधान हैं लेकिन आलस भी आज मजबूत स्थिति में है। ताे आईए जानते हैं क्या कहते हैं आज मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि वालाें के भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशि mesh , Vrishabha, Mithun , kark , Singh , kanya , tula , Vrishchik , Dhanu , Makar , Kumbh or Meen का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए 16 जनवरी आज का दिन महत्वपूर्ण हैं आज समय की बर्बादी बिल्कुल उचित नहीं है। आज कार्याें में समय लगाने से सफलता मेष राशि वालाें काे मिलेगी। आज आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। अच्छी बात यह है कि आज अचल संपत्ति से लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक लाभ भी आपको हो सकता है। आज पैसों का लेनदेन करते समय थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए आज उचित नहीं है। आज कुछ खास लाेगाें से भेंट हाेने के याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव है लेकिन आज अपनी याेग्यता के बल पर सभी कार्याें काे पूर्ण कर लेंगे। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है यह अलग बात है कि आज जीवन साथी का भूरपूर का सहयाेग आपकाे मिलने वाला है। आज श्री हनुमान का स्मरण कीजिए आपकाे रुके कार्याें में गति आएगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज किया गया लेखन आपको प्रतिष्ठा और सम्मान दिलाएगा आज अध्ययन करना भी उचित है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य लाभ के योग बन रहे हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। मन अशांत हाे सकता है कि लेकिन घर पर आने वाले मेहमान खुशियां लेकर आएंगे। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आज आपको आ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आज आपको मिलेगा। आज यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं, लेकिन सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी काे पैसा उधार देने से बचें। आज किसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। आज भगवान गणेश का स्मरण करें।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 16 जनवरी यानि आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस कुंडली मारे बैठा है। आज जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज अनोखा आत्मविश्वास आप अपने अंदर महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज ट्रांसफर की आशंका बनी हुई है लेकिन इसके साथ ही प्रमोशन भी आपको मिलेगा। इसलिए आज अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ पूर्ण करें। आज किसी भी उलझना आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए 16 जनवरी का दिन सामान्य है। आज भावनाओं में नहीं बहना है। आज आपकाे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं इसिलए आज बुद्धि और विवेक से लोगों की पहचान करने का समय है। आज कुछ अपने ही लोग आपसे छल करने की कोशिश भी कर सकते हैं। आज आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। एेसे में आपकाे संयम बनाकर रखना चाहिए। आज आपके प्रति दूसरों के मन में पूर्वाग्रह बन सकते हैं। आज खुद के कार्यों की समीक्षा करने का समय है। आप जो कर रहे हैं उससे बेहतर कर सकते हैं।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए 16 जनवरी का दिन उत्तम है। आज के दिन थोड़ा धैर्य आपकाे रखना चाहिए। आज दाेपहर बाद काेई अच्छी खबर आपकाे मिलेगी जिससे आपका दिल उमंगाें से भर जाएगा। आज आपका मन चंचल बना रहेगा, इधर उधर भागेगा विवादों से आज आपको बचना चाहिए और दूसरों के झगड़ों में भी आज आपको नहीं पड़ना चाहिए। आज कानूनी दांवपेच आपके हक में नहीं हैं। अगर आप कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी है ताे लाभ के याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 16 जनवरी यानि आज दिन सामान्य है लेकिन दोपहर बाद किन्ही कारणों से गुस्सा हावी हो सकता है। किसी एेसे व्यक्ति की वजह से आपकाे गुस्सा आ सकता है जिसे आप जानते भी नहीं हाेंगे। छोटे-मोटे कहानियों में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है लेकिन इसे गुस्से को नहीं बढ़ाना है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज किसी भी घृणा करने से बचें। खर्च की आशंका भी आपके साथ बनी हुई है। आज आपके आसपास का माहौल आपके उचित नहीं रहने वाला है। इसे अब थोड़ा परेशान हो सकते हैं लेकिन दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। ऐसे किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको लाभ पहुंचाएगा।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के 16 जनवरी का दिन दिन बेहतर है। आज किसी पुराने मित्र से भेंट हाेंगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है। परीक्षा की तैयारी आज कर सकते हैं। अगर आज परीक्षाफल आने वाले हैं तो आपके हित में आएंगे। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना चाहिए मौसम का असर जीवन साथी के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हाेना आपके लिए उचित है। आज मंदिर में महामंत्र गायत्री मंत्र का जाप करने से आपके कष्टाें का निवारण हाेगा।

धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi। धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए 16 जनवरी का समय अच्छा है। दिन सामान्य से बेहतर है। काेई बड़ा निर्णय करने से पहले आज आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आज आप महसूस कर सकते हैं लेकिन विवेक के आधार पर आप सही निर्णय करने में सफल हाेंगे। अगर आप नाैकरी करते हैं ताे सीनियर आपके पक्ष में रहेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताएं आज कम हाेंगी। आज दाेपहर बाद अच्छे समाचार आपकाे मिलेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है ठंड होने के कारण परेशानियां बढ़ सकती है लेकिन कार्यों में लापरवाही उचित नहीं है। आज काले रंग के कुत्ते काे अपने हाथाें से दूध देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 16 जनवरी बुधवार आज का दिन सामान्य है। आज यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। अचानक लाभ के याेग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी भी गुस्सा नहीं आपकाे नहीं करनाक चाहिए। आज आपनी बात काे मनवाने के लिए दबाव देना उचित नहीं है। आज प्रेम से ही आपके सभी कार्य पूर्ण हाेने वाले हैं। अचानक खर्च भी आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। खर्च करते समय सावधानी बरतें और गाय को अपने हाथों से कुछ मीठा खिलाएं।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 16 जनवरी आज का सामान्य से बेहतर है। आज आपके-आसपास माहाैल सकारात्मक रहेगा। आज दिल आप खुश रहेगा। पुराने दाेस्ताें से आपकी भेंट हाेगी। आज गुस्से की अधिकता से आपको बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद की आशंका भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपकाे नहीं करना है। आज माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखें। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सारे काम आज बनने वाले हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए 16 जनवरी का दिन सामान्य से बेहतर है। मानसिक रूप से आज आप खुद को शांत महसूस करेंगे। व्यर्थ के विवादों से आपको आज नहीं पड़ना है। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हाेग। यह मुलाकात आपके बिजनेस आैर व्यापार के लिए लाभ दायक रहेगी। आज कुछ एेसे कार्यक्रमाें में शामिल हाेने का माैका आपकाे मिलेगा जिनमें नए लाेग आपकाे जानेंगे आैर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्ध हाेगी। आज भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए उनके ध्यान मात्र से आपके रुके हुए कार्याें में गति आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो