scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Rashifal 16 march 2019 Daily Rashifal Horscope predictions | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Mar 16, 2019 09:44:30 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal 15 march 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal 16 मार्च काे आज अतिगंड नाम का अशुभ याेग बन रहा है। आज सभी राशि वालाें काे वाहन चलाते समय सावधान रहने की सलाह की दी जाती है। व्यवहार में गुस्सा हावी हाे सकता है लेकिन आज गुस्से से बचना है। आईए जानते हैं सभी राशियाे का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर अचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की आशंका में बनी हुई है। आज दोपहर बाद कारोबारियों और व्यापारियों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज सीनियर का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन आज व्यवहार में गुस्से की अधिकता रहेगी। आज अधिक गुस्से से आपको बचना चाहिए। आज अधिक गुस्से से आपको बचना चाहिए। परिवार में किसी महिला से धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। दोपहर बार अच्छे समाचार आपको मिलेंगे और संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज किसी से भी विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है। मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी विस्तार होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज कुछ ऐसी चिंताएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं जो बिना किसी कारण के होंगी। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन स्वभाव में तेजी रहेगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। बदलाव हो सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों को थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव आप के कष्टों को हर लेंगे। आज कर्क राशि वालों को वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। मन में निराशा के भाव आ सकते हैं। असंतोष के भाव भी उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए आज धर्य बनाकर रखें जितना मिल रहा है उसी में संतोष करना आपके लिए आज अच्छा है। अधिक इच्छा के लिए मन को परेशान करना उचित नहीं है लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप प्रयास करना छोड़ दें। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी। आज गुस्से से आपको बचना है वाणी में मधुरता बनाकर रखें संचित धन में कमी आने की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही है इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी राशि में अच्छे लोग आज बन रहे हैं लेकिन धैर्य में कमी आप महसूस कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। खाने-पीने की वस्तुओं के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जो पढ़ाई करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। अगर परीक्षा फल आने वाले हैं तो आज का दिन शुभ मंगल है जो लोग व्यापार करते हैं कारोबारी हैं उनके लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज लोग व्यापारियों और कारोबारियों से विवाद करने की सोच सकते हैं। ऐसे में आपको संयम बरतना है। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। गुस्से से आज आपको बचना चाहिए। किसी गरीब व्यक्ति को दान करना आपके लिए उचित है। अगर किसी गरीब व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए दिया जाए तो इससे आपका वैभव बढ़ेगा और धन लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का अच्छा है लेकिन आप को संयमित रहना होगा और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। परिवार में सदस्यों से बहस करने से आपको बचना है। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। आपके जो आय के स्रोत हैं उनमें भी आज विरोधी मुखर हो सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि बुद्धि और विवेक से कदम आगे बढ़ाना है। मित्रों का सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों के सहयोग से ही शत्रु आज परास्त होंगे। आज जीवन साथी से भरपूर भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है और संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी आज कमी आएगी।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा गुस्से वाला रहेगा आज आपके व्यवहार में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हावी हो सकता है। तनाव आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। कुछ ऐसी चिंताएं आपकी बढ़ सकती हैं। जो पारिवारिक मसलों को लेकर होंगी लेकिन आपको सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना है। आज मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। कुछ ऐसी सूचनाएं आपको मिल सकती हैं। जो अपुष्ट होंगी गलत होंगी। ऐसे में आपको किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास नहीं करना है। सूचनाओं को क्रॉस करना बेहद जरूरी है। कुछ अपने ही लोग पास के ही लोग आपके रिश्तो में दरार डालने का प्रयास कर सकते हैं।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए जन सामान्य से अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से आज आप खुद को शांत महसूस करेंगे। जो चिंताएं पिछले दिनों से आपको घेरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। दोपहर बाद अच्छा समाचार आपको मिलेगा। ध्यान रहे आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। यानी जो भी कार्य आप मन लगाकर ईमानदारी के साथ आज करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन इसके साथ ही आज आलस भी आप को घेरने की कोशिश करेगा। अलग से आज आपको बचना चाहिए जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें आज सीनियर से मतभेद करने से बचना है। आज सीनियर से विवाद होने की आशंकाएं धनु राशि वालों की राशि में दिखाइ दे रही हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज माता पिता का आशीर्वाद मकर राशि वालों को बनाए रखना है माता पिता के आशीर्वाद से ही आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जो नौकरी पेशा हैं नौकरी करते हैं उनके लिए दिन सामान्य से काम बेहतर है। आज सीनियर से मतभेद करने से बचना है बहस करने से बचना है। सहकर्मियों से नहीं आज आपको अच्छा व्यवहार रखना है आज कुछ लोग आप की चुगली करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको उन्हें वह अवसर नहीं देना है अपने मुख से आज आपको कोई भी ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं आज निवेश करना आपके लिए उचित नहीं है। अगर आपको निवेश करना है तो लंबी अवधि का निवेश एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा है। मानसिक रूप से आज आप खुद को सरल महसूस करेंगे, शांत महसूस करेंगे लेकिन नकारात्मक विचार बार-बार आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके व्यवहार में नकारात्मक विचार अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको शांत चित्त से अपने आस-पास हो रही घटनाओं को समझना है और उनके अनुसार ही आगे कदम बढ़ाना है। आज खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई देती है। वाहन के रखरखाव के लिए भी आज आपका खर्च बढ़ सकता है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें वस्तुओं को आज खरीदना उचित रहेगा जो आपके लिए बेहद जरूरी है। बेवजह खर्च करना आपके लिए आज उचित नहीं है ऐश्वर्य के साधनों के लिए भी आज खर्च करने से बचें।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा मीन राशि वालों को आ सकता है। वाणी में आप की कठोरता रहेगी। इसलिए आपको आज सावधानी बरतनी है। बात करते समय संयम बरतना है। गुस्से की अधिकता से बचना है। परिवार के सदस्यों से बहस करने से आपको बचना है आज अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें आज दोपहर बाद आपको अच्छा समाचार मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो