script17 January 2019 Aaj Ka Rashifal : आज पुत्रदा एकादशी के दिन इन राशियों को होगा लाभ, जानिए सभी राशियों के राशिफल | Rashifal 17 January 2019 in Hindi Daily Rashifal Aaj ka Rashifal | Patrika News

17 January 2019 Aaj Ka Rashifal : आज पुत्रदा एकादशी के दिन इन राशियों को होगा लाभ, जानिए सभी राशियों के राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 17, 2019 11:20:10 am

Submitted by:

shivmani tyagi

17 January 2019 Aaj Ka Rashifal, Rashifal, Daily Horoscope, आज पाैष शुक्ल की पुत्रदा एकादशी के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए क्या कहते है आप के सितारे, जाने सभी राशियों का आज का राशिफल

horoscope news

rashifal

आज का राशिफल 17 जनवरी, गुरुवार आज पाैष शुक्ल की एकादशी है और आज गुरुवार का दिन भी है। यह दोनों ही योग अच्छे माने जा रहे हैं। हम आपको बता दें कि पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी का एक नाम ”पुत्रदा” एकादशी भी है। आज ”ययीजयद” नाम का शुभ योग बन रहा है। आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि के जातकाें के भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Rashi वालाें का दिन। ताे आईए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल, बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Aries) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज लाभ के योग मेष राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों से आज संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आज आपको मिलेगा। मित्रों के साथ आपका अच्छा समय बीतने वाला है। कुछ नए कार्य आपको आज सौंपे जा सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो नई जिम्मेदारियां भी आज आपको मिल सकती हैं। आज किसी से भी आपको घृणा नहीं करना चाहिए। आज मुस्कुराकर ही आपके सभी कार्यों हो जाएंगे। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज कुछ चुनौतियां दोपहर बाद आपके सामने जरूर आ सकती हैं लेकिन यह समाधान अपने साथ लेकर आएंगी। आज अचानक धन लाभ के याेग भी मीन राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज भाग्य आपके साथ है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन ध्यान रखिएगा आज आलस आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। इसलिए आज आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर लग जाएं। आज समय की बर्बादी आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी और यह मुलाकात आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाली है। आज जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। गुरुवार आज मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार में सामान्य लाभ के योग बन रहे हैं। आगर आप कारोबारी हैं तो आज कारोबार में विस्तार आप कर सकते हैं। आज धैर्य आपके सारे कार्य पूर्ण करा देगा। इसलिए आज आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर कोई नया कार्य आप शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। अगर आप नौकरी करते हैं तो ऑफिस का माहौल बेहतर रहने वाला है। आज सहकर्मी आपके पक्ष में रहेंगे। सुबह जल्दी उठकर स्नान करना आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को अगर आप खाना खिला सकते हैं तो इससे आपका भाग्योदय होगा। ध्यान रहे आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। जब आप घर से बाहर हों, तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज दोपहर बाद कुछ परेशानियां आपके दैनिक कार्यों में आ सकती हैं लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है जो परेशानियां आ रही हैं वह समाधान अपने साथ लेकर आएंगी। आज दैनिक कार्यों में धीमी गति भी रह सकती है। आपको छोटे छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज किसी पारिवारिक सदस्य से भी आपका झगड़ा हो सकता है। इसलिए बहस करने से आज आपको बचना चाहिए। बच्चों के साथ आज समय बिताना आपके लिए उचित रहेगा। इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उचित है। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आज नए संबंध भी आपके बनेंगे जो भविष्य के लिए आप के काम आने वाले हैं। अगर आप चिंतन में हैं तो आज मंदिर में दीप दान करें। ऐसा करने से आपकी चिंताओं में कमी आएगी और आपके रूके हुए कार्य भी पूर्ण हाेंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज कार्यों की अधिकता आपकी राशि में दिखाई देती है। आज सामान्य दिनाें से अधिक कार्य आपको करने पड़ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि धन लाभ के याेग आपकी राशि में बने हुए हैं आैर आज आर्थिक परेशानियां आपकी कम होंगी। पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी। आज पारिवारिक मामले तनाव का कारण बन सकते हैं। आज छोटी-छोटी घटनाओं को आपको अनदेखा करना चाहिए। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए आज आपको खर्च करते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से चिंताएं कम होंगी और घर में खुशहाली आएगी।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। गुरुवार आज कन्या राशि वालों की राशि में अच्छे योग बने हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा दिन बीतने वाला है। आज आय के कुछ नए स्रोत भी आपके लिए बन रहे हैं। जिनसे अचानक लाभ भी आपकाे हाे सकता है। पिछले कुछ दिनों से जिन आर्थिक संकटों से आप जूझ रहे हैं उनमें कमी आएगी और आज आपको आर्थिक लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी आज हो सकती है। यह मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आज का दिन दोपहर बाद सामान्य रहने वाला है। आपको आज कोई अच्छा समाचार शाम के समय मिल सकता है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है, अपने कार्यों को जिम्मेदारी से कीजिए आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण करने से आपके कष्टों का निवारण होने वाला है। आज हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी के कष्ट मिट जाएंगे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कुछ परेशानियां कुछ कठिनाइयां दोपहर बाद आपके दैनिक कार्यों में आ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको सहायता मिलेगी और अनुभवी व्यक्ति से मिली राय आपके बिगड़े कार्यों को ठीक कर देगी। आज आपको पैसों के लेन-देन में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। पैसा उधार देने से आज आपको बचना चाहिए। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लाैटने के योग नहीं दिखाई दे रहे हैं। आज आपका मन चंचल रहेगा कुछ नकारात्मकता वाले विचार भी बार-बार मन में आएंगे लेकिन आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए और अपने व्यक्तित्व में भी आज आप को सरलता बनाकर रखनी चाहिए। आज पुराने मामलों में चिंतन करने से अच्छा है कि आप वर्तमान कार्यों को पूरा करें और उन पर ध्यान लगाएं आज देवों के देव महादेव की आराधना कीजिए। महादेव की कृपा से आपके सभी कष्ट और दुख नष्ट होने वाले हैं। आपके कार्यों में गति आएगी और जो चिंताएं आपको घेरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Scorpio) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। 17 जनवरी आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि और बेहतर बनेगी। आज कुछ ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज पुराने रोगों से मुक्ति के योगा की राशि में दिखाई देते हैं लेकिन आपको खाने पीने की वस्तुओं काे लेकर थाेड़ा सावधान रहना हाेगा। आज वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य धनु राशि वालों के साथ है और गुरुवार के दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। अगर आप अभी बेरोजगार हैं तो आज का दिन आपके लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो आज अच्छा रिश्ता भी आपके लिए आ सकता है। आज धन कमाने के माैके भी आपको मिलेंगे लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। आज घृणा करके या छल करके पैसे कमाने की आवश्यकता नहीं है। आज धन खुद चलकर आपके पास आने वाला है। आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आप कर सकते हैं आज शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricorn) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए जन सामान्य रहने वाला है। आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सा सावधानी बरतनी होगी। आज अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन यह बदलाव आपके व्यवहार में नहीं दिखना चाहिए। इससे दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह घर कर सकते हैं। आज आपको गुस्से पर काबू रखना चाहिए। बच्चों से बातें करें परिवार को समय दें और परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसा करने से रिश्तो में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। आज तुलसी जी को अपने हाथों से जल देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से जो बुरी नजर आपको लगी हुई हैं उनका प्रकोप कम होगा और आपके कष्टों का निवारण होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ वाला रहेगा। जो कार्य पिछले कई दिनों से आप करना सोच रहे हैं आज उनमें सफलता मिलेगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं बेरोजगार हैं तो आज का दिन आपके लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दिन सामान्य रहेगा। दोपहर बाद कुछ मामूली घटनाएं, आपके साथ घट सकती हैं। इन पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज नए दोस्तों से आपकी मुलाकात होगी और आज बनी यह पहचान लंबे समय तक चलने वाली है। अगर आप कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना चाहिए। आज कोई भी निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। आज आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है। आज बच्चों के मन को झांकने की कोशिश कीजिए। बच्चे क्या चाहते हैं यह भी आप को समझना चाहिए आपको अपनी इच्छाएं बच्चों पर आज नहीं थाेपनी हैं। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपको खुद से बातें करनी चाहिए। अपने कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। अपनी कार्यक्षमता को परखना चाहिए। आप जो कर रहे हैं उससे बेहतर कर सकते हैं। आप हमेशा दूसरों का ख्याल रखते हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य का भी आज आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आप को भी जिम्मेदारियां उठानी होंगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आज समय को नष्ट ना होने दें। आज जो भी कार्य करेंगे। उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज नकारात्मक विचारों से आपको दूरियां बनाकर रखनी है। आज जो भी आप सोचेंगे ऐसा ही आपके साथ होगा इसलिए आज अच्छा सोचिए सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़े आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने वाली है।

ट्रेंडिंग वीडियो