script

साेमावर आज का मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 18, 2019 08:15:08 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

चंद्र राशिफल से जानिए मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल
Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen राशि का राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

 

Rashifal 18 नवंबर 2019: सोमवार आज कैसा रहने वाला है सप्ताह का पहला दिन। बन रहे याेग अलग-अलग राशियों पर क्या डालेंगे प्रभाव यह जाननने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियों मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल। चंद्रमा आज कर्क राशि में है और ब्रह्मा योग बन रहा है। चंद्रमा की स्थिरता और ब्रह्मा योग mesh , Vrishabha, Mithun , kark , Singh , kanya , tula , Vrishchik , Dhanu , Makar , Kumbh , meen के जातकों के लिए उत्तम संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि | Mesh Rashi चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। मन चंचल बना रहेगा। गुस्से से बचना है। चिड़चिड़ापन स्वभाव में हावी हो सकता है। संतान के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिल रहा है। धन लाभ होंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
समय अच्छा है। गुस्से की अधिकता से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना है। संयमित रहने की आवश्यकता है। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। दोपहर के समय पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं लेकिन नकारात्मक विचारों से बचना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। दिन सामान्य ही बीतने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता से ही आज काम बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बने हुए हैं। धन लाभ होगा लेकिन जल्दबाजी करने से बचना है।

कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सोमवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। चिंताओं में कमी आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो भी कार्य कर रहे हैं उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों को थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन नौकरी पेशा लोगों को व्यवहार में सरलता रखनी होगी। बहस करना या सीनियर से उलझना बिल्कुल भी उचित नहीं है। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। कार्य क्षेत्र में विस्तार किया जा सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों को धन लाभ होंगे। आज महादेव का ध्यान कीजिए, महादेव आप के कष्ट हर लेंगे।
राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा सा परेशानी भरा रह सकता है। सामान्य कार्यों में भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छा समय है लेकिन कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता मिलेगी। दिनभर कार्य करने से थकान महसूस कर सकते हैं। शाम काे परिवार को समय दें।
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों को आज गुस्सा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। गुस्से से विवाद बढ़ेंगे। तनाव हो सकते हैं। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और प्रेम मिलेगा। मन की बातें करें, बच्चों से भी आज आपको बातें करनी चाहिए। इससे नज़दीकियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा है। आत्म संयत रहने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा निर्णय नहीं करना है जिसके भविष्य के परिणाम दुखदायक हाें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
धनु राशि(Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा रह सकता है। चिंताएं घेर सकती हैं। आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं। इसलिए आज देवों के देव महादेव का ध्यान करते हुए कदम आगे बढ़ाएं। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले महादेव का ध्यान करना जरूरी है। इससे कष्टों में कमी आएगी और सफलता मिलेगी। कानूनी पक्ष भी कमजोर है, इसलिए विवाद से भी आपको बचना है।

मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए कुछ कठिनाइयां है। समय आपके अनुकूल है लेकिन विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। आपको गुस्से से आज बचना है। आपके आसपास ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो गुस्से का कारण बनेगी लेकिन ऐसे में धैर्य आवश्यक है। कोई भी ऐसी बातें आपको दूसरों को नहीं कहनी है जो बुरी लगती हों, आघात पहुँचाने वाली हों। ऐसा करने से आप बेवजह दूसरे लोगों को अपना विरोध ही बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं, रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज भाग्य आपका साथ देगा। सीनियर से सहयोग मिलेगा। सत्ता में बैठे लोगों से भी आज सहयोग प्राप्त हो रहा है। आज का दिन उत्तम है। समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय प्रबंधन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करें। सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास हो सकती हैं जो आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। इसलिए धैर्य आवश्यक है। आत्म संयमित रहे भावनाओं में बहकर जल्दबाजी ना करें। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन सुखद परिणाम मिलेंगे। गुस्से से बचना है। दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर है।

ट्रेंडिंग वीडियो