scriptराशिफलः जानिए बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Rashifal 18 september 2019 | Patrika News

राशिफलः जानिए बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Sep 18, 2019 12:51:03 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

आईए जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल
यह भी जनिए बुधवार का दिन क्याे है खास
किन राशि वालाें काे हाेगा धनलाभ

aaj ka rashifal

rashifal

18 सितंबर 2019 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए अच्छी योग लेकर आया है। आज अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और आज श्राद्ध भी किया जाएगा। आज उन लोगों का श्राद्ध कर सकते हैं जिनका देहांत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में हुआ था ।अच्छी बात यह है कि आज ‘भरणी’ नक्षत्र है और शुभ योग बने हुए हैं। आज बन रहे योग आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।

मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज आप दूसरों को नए रास्ते दिखाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। सीनियर से बात कीजिए। अपने कार्यों के बारे में बताइए। इससे वह प्रभावित होंगे आपके प्रमाेशन के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन मित्रों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा है। लाभ के योग बने हुए हैं। आज तुलसी को अपने हाथों से जल दें, ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi)
वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन उत्तम योग लेकर आया है। आज मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। भाग्य का पूरा साथ आपको प्राप्त हो रहा है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। अगर पिछले कई दिनों से आपकी आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो उनमें भी आज कमी आएगी। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ सकती हैं लेकिन संयम बनाए रखिएगा। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान कीजिए। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए भी बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कोई नया कार्य अगर करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा आज टाल दें। बुधवार आज आपकी राशि में पूर्णता का याेग है इसलिए रुके हुए कार्यों को पूरा करना अच्छा रहेगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करना आवश्यक हो तो सुबह 10:00 बजे के बाद ही शुरू करें। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। अध्ययन कीजिए आपके काम आएगा। आज मिथुन राशि वालों की राशि में विदेश यात्रा के योग भी बने हुए हैं जो समस्याएं आपकी पिछले कई दिनों से चल रही थी उनमे भी सुधार होगा।
कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो कुछ कठिनाइयां दोपहर के समय आ सकती हैं। आज मन लगाकर अध्ययन कीजिए। ऐसा करने से आप भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना पाएंगे। आज किसी को भी आपको पैसा उधार देना नहीं चाहिए। पैसा उधार देने से बचें। अपनी सेहत के प्रति भी थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi)
बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर है। आज दिन भर खुद को आप अनोखी ऊर्जा से स्वयं काे भरा हुआ महसूस करेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपकाे सफलता प्राप्त हाेगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं बिजनेस में विस्तार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए। हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज एक ही समय पर एक से अधिक कार्य को करने पड़ेंगे। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। निवेश कर सकते हैं। ध्यान रखिएगा आज आपको अपने मुंह से ऐसी कोई बात नहीं कहनी है तो दूसरों को बुरी लगती हो। सेहत के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आज अधिक भोजन भी पेट के विकार का कारण बन सकता है। आज मंदिर में लाल रंग का फल दान करें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए सामान्य योग बन रहे हैं। आज विवाद करने से बचें आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज धन का लेनदेन करते समय आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी की भी बुराई आपको नहीं करनी चाहिएय़। अपनी गलतियों को मानना अच्छा रहेगा। इससे आप दूसरों के मन में अपने प्रति अच्छे भाव प्रकट कर सकेंगे। अचानक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन उत्तम योग लेकर आया है। मंगल योग आज वृश्चिक राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। जो भी कार्य वृश्चिक राशि वाले करेंगे उनमें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के साथ योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज जल्दबाजी में आपको कोई भी निर्णय नहीं करना है। समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। इधर उधर बैठकर समय गवाना समय को बर्बाद करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आज परिवार से बातें कीजिए। खुद से बातें कीजिए और भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए तैयार रहिए। आज अपने कार्यों का आकलन आपको शर्म करना चाहिए। आप जो कर रहे हैं उससे बेहतर आप कर सकते हैं। किसी अजनबी व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात होगी जो आपके भविष्य के लिए काम आने वाला है।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों को आज प्रेम के मामलों में थोड़ा सा सचेत रहना होगा धर्य बना कर रखना होगा। आज आपकी जीत है लेकिन जल्दबाजी में आपको कोई ऐसा कदम नहीं उठाना है जिसकी वजह से आपको शर्मिंदगी उठानी पड़े। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप अपने मन की बातें प्रिय से कहना चाहते हैं, प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आप ऐसा कर सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज देवों के देव महादेव की विशेष कृपा धनु राशि वालों पर है। आज महादेव को जल अर्पित करें ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।

6 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। घरेलू समस्याओं में आप घिर सकते हैं। आज आपको अपने वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। व्यवहार में भी आपको सरलता रखनी आवश्यक है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। कुछ बातों को आपको अनदेखा करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों के साथ टाेका-टाकी की अच्छी नहीं है। इससे रिश्तो में दूरियां आती हैं। आज ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा जहां आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी और नए लोग आपसे प्रभावित होंगे। अगर कोई कार्य आप पिछले कई दिनों से करना चाह रहे थे तो आज कर सकते हैं। आज आपको सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए 17 सितंबर 2019 का समय बेहद अच्छा है। आज अच्छे समाचार आपको सुबह से ही प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहने वाला है। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी आर्थिक परेशानियां भी कम होंगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज प्रिया से अपने मन की बात कह सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त होगी आज मछलियों को अपने हाथों से खाना दें ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। जो नौकरी पेशा लोग हैं उन्हें आज सीनियर से बात करनी चाहिए। अपने कार्यों का प्रदर्शन करना चाहिए। इससे प्रमोशन के रास्ते आपके लिए खुलेंगे। आज मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज उस कार्य को टाल सकते हैं। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज वाहन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। ध्यान रखिएगा अपने स्वास्थ्य के प्रति मीन राशि वालों को आज सचेत रहना है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो