scriptजानिए साेमवार आज क्या कहते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें के सितारे | Rashifal 19 august 2019 Today Horoscope In hindi | Patrika News

जानिए साेमवार आज क्या कहते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Aug 19, 2019 07:40:04 am

Submitted by:

shivmani tyagi

साेमवार आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि वालाें काे रहना हाेगा करीबियाें से सचेत
वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें की राशि में बन रहे हैं विशेष याेग
विस्तार से जानिए 19 अगस्त का सभी राशियाें का चंद्र राशिफल

Rashifal

Rashifal

19 अगस्त 2019 सोमवार आज दिन में दो योग बन रहे हैं। आज रेवती नक्षत्र है और सुबह के समय धृति योग बन रहा है। दोपहर 3 बजकर 43 मिनट के बाद शूल योग बनेगा। चंद्रमा आज मीन राशि में हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है सोमवार का दिन। चंद्र राशिफल से जानते हैं आज का भविष्यफल। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।

AAj ka Rashifal 19 अगस्त ,मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन भर उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए साेमवार आज का दिन सामान्य से बेहतर है। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन किसी अवसर की तरह है। साेमवार आज आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है लेकिन आप मेहनत करते रहिए सफलता मिलेगी।
Today Rashifal 19 august 2019, वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। Monday Rashifal के अऩुसार दोपहर तक का समय आपके लिए चुनाैतीभरा हो सकता है। दोपहर बाद अच्छे याेग आपकी राशि में बन रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा लेकिन सीनियर से बहस करने से बचें। आज वृषभ राशि वालों की राशि में उच्च पदों पर बैठे लोगों से बहस और विवाद होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैॆ। इसलिए शांत स्वभाव रखना बेहद आवश्यक है। बहस करने से आपको बचना है।

19 अगस्त साेमवार का राशिफल, मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वाले आज थोड़ा सा चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों की सेहत में गिरावट आ सकती है। इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए सामान्य योग बन रहे हैं। जो नौकरीपेशा हैं उनको भी आज अतिरिक्त कार्य साैंपे जा सकते हैं। सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ेगी। आज परिवार को समय दीजिए। इससे दिनभर की मानसिक और शारीरिक थकान से आपको राहत मिलेगी
Daily Rashifal in HIndi, कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
धन लाभ के योग आज कर्क राशि वाली कोई राशि में बने हुए हैं। स्वभाव में कुछ तेजी दिखाई रहेगी, चंचलता रहेगी। आपका मन भी आज स्थिर नहीं है इसलिए आपको थोड़ा सा धैर्य आवश्यक है। आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें। वाहन भी आपको आज सावधानी से ही चलाना चाहिए। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो सुबह 11:00 बजे के बाद ही निवेश आपको करना चाहिए। आज मंदिर में पीले रंग का फल दान करें इससे आपके रुके हुए कार्य में गति आयेगी।

19 अगस्त 2019 का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों की राशि में आज चंचलता के भाव दिखाई दे रहे हैं, लेकिन धैर्य आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना उचित नहीं है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। आज सीनियर से आपको सहयोग प्राप्त हो रहा है। अगर पिछले कई दिनों से आप नौकरी तलाश कर रहे हैं या रोजगार की तलाश में हैं ताे आज मित्रों के सहयोग से रोजगार आपको प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
चंद्र राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
सोमवार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। सामान्य से बेहतर योग आज कन्या राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। मानसिक रूप से आप खुद को सरल महसूस करेंगे, जो चिंताएं आपको पिछले दिनों से घेर रही थी उनमें भी आज कमी आएगी लेकिन खर्च की आशंका आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। परिवार काे समय दीजिए। सीनियर से बहस करने से बचें। मंदिर में लाल रंग का फल चढ़ाएं इससे आपके सभी कार्य संपन्न हाेंगें।
19 अगस्त 2019 का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
नौकरीपेशा लोगों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। तुला राशि वालों को आज समय का ध्यान रखना होगा। आज सही समय पर सही निर्णय आपको करने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो परेशानी में घिर सकते हैं, चिंताओं में घिर सकते हैं। आज एक ही समय पर एक से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय करने से पहले पारिवारिक सदस्यों या एक्सपर्ट से सलाह करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई निर्णय करने से बचें। मछलियाें काे खाना देना आपके लिए शुभ है।
Daily Horoscope वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। अच्छे योग बने हुए हैं। आज भाग्य वृश्चिक राशि वालों के साथ है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। चंद्र राशिफल के अऩुसार आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। सीनियर का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। सत्ता में बैठे लोगों का भी आज वृश्चिक राशि वालों के प्रति झुकाव रहेगा। अगर आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज का दिन अच्छा है फैसला आपके पक्ष में आने वाले है। किसी की भी चुगली करने से बचें।
साेमवार का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा चुनौती भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। इससे आपकाे मानसिक चिंताओं से बाहर निकलने में सहायता मिलेगी। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। आपको सफलता प्राप्त होगी। आज वाहन चलाते समय भी धनु राशि वालों को सचेत रहना है। गाय काे अपने हाथाें से राेटी खिलाईए इससे आपका भाग्य उदय हाेगा।

Monday Rashifal मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने ही कुछ लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें आज थोड़ा सचेत रहना होगा। अपने मुंह से कोई भी ऐसी बात कहने से बचें जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो। आज स्टिंग में भी आप फंस सकते हैं, इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले सावधानी बेहद आवश्यक है। अपनी गोपनीय बातें आज दूसरों को बताना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

19 अगस्त आज का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन चुनौतियों भरा रह सकता है। आज आपको गुस्से से बचना है। प्रमुख रूप से गुस्सा आज आपका दुश्मन है। आज बहस करने से बचें। गुस्से की अधिकता से बचें। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। आज अपने मन की सुनें। अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं तो आज अपने शौक दोहराएं। दोपहर बाद संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और संतान की ओर से अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग भी बने हुए हैं।

Rashifal in hindi 19 augusyt 2019 मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में करने से बचें। आज आप को लुभावने प्रस्ताव प्राप्त होंगे, उनका सही से चयन करना बेहद आवश्यक है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अपनी ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हे अच्छी तरह पढ़ लें। अगर अपने मन की बातें प्रिय से आप कहना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है आपको सफलता प्राप्त होगी। अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो